एक्सप्लोरर

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में आज भी भारी बारिश की संभावना, 24 घंटे के लिए जारी किया गया 'येलो अलर्ट'

Mumbai Weather Update: मुंबई में गुरुवार को हुई भारी बारिश ने पूरे शहर को बेहाल कर दिया. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

 Mumbai Weather Update Today 1 July: मुंबई में जून का आधे से ज्यादा महीना सूखा ही रहा लेकिन महीने के आखिरी दिन इतनी भारी बरसात हुई कि सारी कमी ही दूर हो गई यहां तक कि पूरा शहर ही जलमग्न हो गया. वहीं गुरुवार को मुंबई में भारी बारिश के बाद, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के लिए शहर और पड़ोसी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने एक और दो जुलाई को शहर के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है.

आज भी मुंबई में तेज बारिश की संभावना
IMD मुंबई ने शुक्रवार सुबह से 24 घंटों के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर "कभी-कभी तेज बारिश" की संभावना के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है. वहीं शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच, कालबादेवी और सायन इलाकों में इमारत गिरने की दो घटनाएं हुईं। अधिकारियों ने कहा कि लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ और लोगों को प्रभावित कंस्ट्रक्शन से सुरक्षित निकाल लिया गया.

मुंबई में कितनी मिमी बारिश हुई है?
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 12 घंटे की अवधि में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक शहर में 119.09 मिमी बारिश हुई, इसके बाद पश्चिमी उपनगरों में 78.69 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 58.40 मिमी बारिश हुई.वहीं बीएमसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलाबा और सांताक्रूज में बुधवार तक 361.8 मिमी और 291.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में 29 जून तक 2,472 मिमी औसत वार्षिक वर्षा में से सिर्फ 11.72 प्रतिशत बारिश हुई थी।

मुंबई में आज कितना तापमान रहने की है संभावना?  
जहां तक तापमान की बात है तो मुंबई के सांताक्रूज में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कोलाबा में भी आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है. बोरीवली में भी आज न्यूनतम तापमान 24  डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.


Mumbai Weather Forecast: मुंबई में आज भी भारी बारिश की संभावना, 24 घंटे के लिए जारी किया गया 'येलो अलर्ट

मुंबई में आज क्या है वायु प्रदूषण की स्थिति?
मुंबई में बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में भी लगातार सुधार हो रहा है. शुक्रवार की सुबह शहर का एक्यूआई ‘अच्छा श्रेणी’ में 47 दर्ज किया गया है. सरकारी एजेंसी के अनुसार, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा' माना जाता है, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक' माना जाता है. 101 और 200 को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है.

ये भी पढ़ें

Mumbai News: एक्ट्रेस Swara Bhaskar को मिली जान से मारने की धमकी, जानें- धमकी वाली चिट्ठी में क्या लिखा है?

Petrol Diesel Price in Mumbai: मुंबई में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? लेटेस्ट कीमत यहां चेक करें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget