एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: मुंबई में कोरोना के 399 नए केस दर्ज, पिछले दो दिन से दर्ज नहीं हुई कोई मौत, जानिए ताजा स्थिति

Mumbai Coronavirus Latest News: आज भी मुंबई में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई. इससे पहले कल शहर में कोरोना के 499 केस दर्ज किए गए थे. यह लगातार दूसरा दिन है जब शहर में संक्रमण से किसी की जान नहीं गई.

Mumbai Corona Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों के अंदर जानलेवा कोरोना वायरस के 399 नए केस दर्ज किए गए हैं. बड़ी बात यह है कि आज भी मुंबई में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई. इससे पहले कल शहर में कोरोना के 499 केस दर्ज किए गए थे. यह लगातार दूसरा दिन है जब शहर में संक्रमण से किसी की जान नहीं गई. जानिए कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

बीएमसी की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज आए नए मामलों में से सिर्फ 49 ऐसे केस हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी है. मुंबई में कोरोना के अबतक 11 लाख 18 हजार 795 केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 19 हजार 624 लोगों की मौत हो चुकी है. 

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 761 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद शबर में अब तक 10 लाख 95 हजार 418 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. शहर में अब कोरोना के 3 हजार 753 एक्टिव केस हैं, यानी इतने लोगों का इलाज जारी है. शहर का रिकवरी रेट 98 फीसदी है.

महाराष्ट्र में सामने आए 2,591 मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,591 मिले. हालांकि, राहत की बात ये रही कि किसी मरीज़ की मौत नहीं हुई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन नए मामलों के साथ ही महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ाकर 80,04,024 हो गयी, जबकि मृतकों का आंकड़ें 1,47,976 पर पहुंच गए हैं. विभाग ने कहा कि बीते एक दिन में 2,894 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी है, जिसके बाद अब तक कुल 78,37,679 मरीज़ बीमारी से उबर चुके हैं.

इसने बताया कि राज्य में इस समय कोविड-19 के 18,369 उपचाराधीन मरीज़ मौजूद हैं. राज्य में संक्रमण से ठीक होने और मृत्यु दर क्रमश: 97.92 और 1.84 है. मुंबई में संक्रमण के 399 नए मामले सामने आए. इसके साथ, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,17,873 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 19,624 हो गयी.

यह भी पढ़ें-

सावधान! 'भुगतान नहीं किया तो बिजली काट देंगे', साइबर ठगों ने 80 लोगों से ऐसे ठगे करोड़ों रुपए, एक गिरफ्त में

Mumbai News: मेट्रो कार शेड के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए आदित्य ठाकरे, कहा- 'ये जिंदा रहने की लड़ाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget