एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई में BEST बसों के ड्राइवरों ने सोमवार को अचानक की हड़ताल, यात्रियों को आने-जाने में हुई परेशानी

मुंबई में सोमवार को बेस्ट की वेट लीज बसों के 30 ड्राइवर अचानक हड़ताल पर चले गए. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि बेस्ट ने 23 एक्स्ट्रा बसें भी चलाई थी.

Mumbai BEST Drivers Strike: मुंबई शहर में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बसों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सोमवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दरअसल वडाला बस डिपो में वेट लीज बसों के 30 ड्राइवरों अचानक हड़ताल पर चले गए थे. इस बस डिपो से 69 बसें नहीं निकलीं. ऐसे में इन बसों से सफर करने वाले यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

बेस्ट ने डिपो से 23 एक्स्ट्रा बसें भी चलाई

गौरतलब है कि वेट लीज बसें बेस्ट के स्वामित्व में नहीं आती हैं, संगठन द्वारा उन कॉन्ट्रेक्टर्स को भुगतान किया जाता है जो बसों, ड्राइवरों और कंडक्टरों को संचालित करते हैं.वहीं सोमवार को अचानक वडाला बस डिपो के वेट लीज बसों के 30 ड्राइवरों के हड़ताल पर जाने से अनुपलब्ध बसों की भरपाई के लिए बेस्ट ने डिपो से 23 अतिरिक्त बसें चलाई.

इस बात से नाराज हैं ड्राइवर

वहीं इस दौरान यात्रियो का काफी परेशानी उठानी पड़ी. कई यात्रियों ने बसों मे ज्यादा भीड़ होने और देर से चलने की शिकायत की. इधर बेस्ट ने बताया कि, रविवार को ड्यूटी पर कुछ ड्राइवर देर से पहुंचे थे इस कारण अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ की गई थी. इसी बात को लेकर ड्राइवर नाराज हो गए थे. रविवार को वेट लीज बसों के चालकों ने भी विरोध किया था. नतीजतन, 43 बसें वडाला बस डिपो से नहीं निकलीं थी.

ड्राइवरों की हड़ताल से अधिकारी भी हैरान

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, “पहले, मुद्दा वेतन भुगतान में देरी का था, जिसके कारण इस तरह की हड़तालें आयोजित की जाती थीं, लेकिन उस पर ध्यान दिया गया. यह हड़ताल हमारे लिए भी हैरानी की बात है. ठेकेदार को इस मुद्दे को तुरंत हल करने के लिए कहा गया है.”

बेस्ट ने वेट लीज ठेकेदार को नोटिस जारी किया है

बता दें कि बेस्ट ने वेट लीज ठेकेदार को नोटिस दिया है और उनसे प्रति बस ₹ 5,000 का जुर्माना वसूला जा रहा है. बेस्ट के जनरल मैनेजर लोकेश चंद्र ने कहा कि, “संगठन ने अतिरिक्त बसों का संचालन किया है और ऐसा कोई रूट नहीं है जिसमें बसें नहीं हैं. हमने उनसे इस मुद्दे को तुरंत हल करने के लिए कहा है.”

ये भी पढ़ें

Mumbai Crime News: रिवॉर्ड प्वाइंट का लालच देकर कोस्ट गार्ड अफसर को ठगा, रखें यह सावधानियां नहीं तो लग सकती है चपत

Mumbai News: NDPS कोर्ट ने कहा- US जाकर पढ़ाई कर सकता है ड्रग केस का आरोपी, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget