एक्सप्लोरर

AC Double Decker in Mumbai: अगस्त के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकती हैं AC डबल डेकर बसें, जानिए क्या होगी खासियत

AC Double Decker in Mumbai: मुंबई शहर में जल्द सड़कों पर इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसें दौड़ती नजर आएंगे.उम्मीद है कि ई-एसी बसें अगस्त के पहले हफ्ते में लॉन्च की जाएंगी.

AC Double Decker in Mumbai: मुंबई शहर की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस अगस्त के पहले सप्ताह में लॉन्च होने की उम्मीद है. अनुमान लगाया जा रहा है कि BEST के 7 अगस्त को स्थापना दिवस के मौके पर मुंबई को इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसों की सौगात मिल जाएगी.

टीओईआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रोज बसों में सवारी करने वाले यात्रियों की संख्या 31 लाख से अधिक है और इसमें लगभग 1-2 लाख की वृद्धि होने वाली है. यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए BEST को और बसों की जरूरत होगी. गौरतलब है कि डबल डेकर प्रति बस 78-90 लोगों की वहन क्षमता प्रदान करेगी.

साल के अंत तक 225 ट्विन-डेक बसों की पहली खेप आने की उम्मीद

गौरतलब है कि 900 ई-डबल डेकर कॉन्ट्रेक्ट्स को पहले ही हाल ही में मंजूरी दे दी गई थी. वहीं, वर्ष के अंत तक 225 ट्विन-डेक बसों की पहली खेप आने की उम्मीद है. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक BEST के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने कहा कि डबल डेकर के प्रोटोटाइप डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है और अब बॉडी बिल्डिंग का काम ठेकेदार द्वारा चेसिस के ऊपर किया जाएगा.

डबल डेकर में सिंगल की बजाय जो सीढ़िया होंगी

उन्होंने कहा, "मौजूदा डबल डेकर में सिंगल के बजाय बस में दो सीढ़ियां होंगी. इससे बस में चढ़ते या उतरते समय यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी." उन्होंने आगे कहा कि बसें Noiseless, इलेक्ट्रिक और एयर कंडीशनड होंगी, जो न केवल वहन क्षमता में वृद्धि करेंगी बल्कि आरामदायक सवारी भी प्रदान करेंगी.

मुंबई में 16 रूट्स पर यात्रियों के लिए 48 गैर-एसी डबल डेकर हैं

उन्होंने आगे कहा कि, वर्तमान में, पूरे मुंबई में 16 रूट्स पर यात्रियों के लिए 48 गैर-एसी डबल डेकर हैं. सीएसएमटी से नरीमन प्वाइंट, कोलाबा से वर्ली, कुर्ला से सांताक्रूज आदि के बिजी रूट्स पर इसकी अच्छी सवारियां हैं. सीएसएमटी से बैकबे डिपो तक सबसे पॉपुलर मार्गों में से एक है. एक बार ट्विन-डेक फ्लीट का आकार बढ़ने के बाद, सीएसएमटी-नरीमन पॉइंट, चर्चगेट-कोलाबा / कफ परेड / नरीमन पॉइंट और वेस्टर्न और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, एलबीएस मार्ग, एसवी रोड और पी डी'मेलो के मार्गों पर और अधिक डबल डेकर तैनात किए जाएंगे. बता दें कि इस साल 225 डबल डेकर की पहली खेप आने की उम्मीद है, 225 बसों का अगला जत्था मार्च 2023 तक और शेष 450 जून 2023 तक आ जाएगा.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price in Mumbai: मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर क्या है अपडेट? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Corona in Mumbai: मुंबई में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना के 2087 नए केस दर्ज, लगातार 5वें दिन आए दो हजार से ज्यादा मामले

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget