एक्सप्लोरर

Mumbai Elevator Collapsed: विक्रोली में दर्दनाक हादसा, 25 मंजिला इमारत से पलक झपकते गिर गई लिफ्ट, युवक की मौत

हादसे के समय लिफ्ट में चार लोग सवार थे. ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट गिरने से ये सभी लोग फंस गए. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) से एक दिल दहालने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, मुंबई के उपनगर विक्रोली में अचनाक 25 मंजिला इमारत में लिफ्ट गिर गई. इसकी चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक की उम्र 20 साल बताई जा रही है. पुलिस के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी. बता दें कि घटना बुधवार दोपहर 1:30 बजे की है. यह हादसा पूर्वी मुंबई में स्टेशन रोड पर स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी में हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय लिफ्ट में चार लोग सवार थे. ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट गिरने से ये सभी लोग फंस गए. वहीं, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया. बताया जा रहा है कि चार में से तीन लोग लिफ्ट से बाहर आ गए लेकिन चौथा लिफ्ट में ही फंसा रह गया, जिसके बाद दमकल टीम को शख्स को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

बिहार के भागलपुर में सामने आया था ऐसा ही मामला

इससे पहले बिहार के भागलपुर जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां मुंदीचक मोहल्ला स्थित लक्ष्मी अपार्टमेंट में लिफ्ट टूट जाने के कारण अपार्टमेंट में काम करने वाली फूलों देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. काम करने के दौरान महिला सातवें फ्लोर पर लिफ्ट में चढ़ी. तभी लिफ्ट अचानक से टूट गई और दूसरे फ्लोर पर आकर अटक गई. कई घंटों तक महिला लिफ्ट में फंसी रही. इसके बाद ग्रिल काटकर अग्निशमन विभाग की टीम ने महिला को रेस्क्यू किया. महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया.

ये भी पढ़ें-

Mumbai Crime: पहले विधवा को प्रेम जाल में फंसाकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर शादी से इनकार, दबाव डालने पर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget