एक्सप्लोरर

मुंबई में हथियार के साथ तीन लोग गिरफ्तार, 67 कारतूस भी बरामद, बेचने की फिराक में थे बदमाश

Mumbai Crime News: मुंबई की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हथियार बेचने आए तीन लोगों को धर दबोचा. एंटी एक्सटॉर्शन सेल के कॉन्स्टेबल अमोल तोड़कर को डील होने की खबर मिली थी.

Maharashtra Crime News: मुंबई (Mumbai) की क्राइम ब्रांच ने हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी हथियार और कारतूस बेचने आये थे. खुफिया जानकारी पर पायधुनी पुलिस और क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार अंजनी कुमार पटेल, सिद्धार्थ सुभाष कुमार सुमन उर्फ गोलू और रवित रामभिकुमर मंडल के तौर पर हुई है.

कॉन्स्टेबल को मिली थी खूफिया जानकारी

एंटी एक्सटॉर्शन सेल के कॉन्स्टेबल अमोल तोड़कर को खुफिया जानकारी मिली थी कि मुंबई पहुंचकर संदिग्ध लोग कारतूस के साथ हथियार बेचने की फिराक में हैं.

सूचना मिलने पर बनाई गई पुलिस की टीम

पुलिस ने बताया कि 28 नवंबर की रात पायधुनी स्थित पी. डिमेलो रोड पर एक होटल के पास हथियारों की डील होने वाली थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम का गठन किया गया. टीम में 23 अधिकारी और कॉन्स्टेबल्स शामिल किये गये. छापेमारी कर पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा.

हथियार बेचने की फिराक में लगे थे तीन, पुलिस ने दबोचा

पूछताछ में उन्होंने हथियार बेचने के लिए मुंबई आने की बात कबूली. पुलिस ने तीनों को आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर, तीन देसी सिंगल बोर के कट्टे, दो ब्लैंक मैगजीन और 67 जिंदा कारतूस बरामद किए गये हैं. पायधुनी पुलिस ने थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है.

खुफिया जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

आरोपियों से पूछताछ पूरी होने के बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद है. मामले की जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है. अभी तक की पूछताछ में हथियार खरीदारों के नाम सामने आये हैं. पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी नामों का खुलासा करेंगे. 

ये भी पढ़ें: अजमेर दरगाह मामले पर नितेश राणे बोले, 'हिंदू राष्ट्र में हर जमीन पर सिर्फ हिंदू समाज का अधिकार'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget