एक्सप्लोरर

Mumbai Rains Update: मुंबई में भारी बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत. आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिए शहर की ताजा स्थिति

Mumbai Rains Update: नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर में जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में पानी के स्तर में बृहस्पतिवार को सुबह 19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई.

Mumbai Rains Update: मुंबईवासियों को भारी बारिश से बृहस्पतिवार को भी कोई राहत नहीं मिली, बल्कि उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. मध्य रेलवे मार्ग की एक पटरी पर दीवार का एक हिस्सा गिरने से लोकल ट्रेन सेवाओं में विलंब हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. शहर में लगातार चार दिन से भारी बारिश हो रही है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए शहर में रेड अलर्ट जारी किया है.

60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने का अनुमान लगाया. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने 40-50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया है.

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रेल पटरियों पर कहीं भी पानी नहीं भरा है. दक्षिण मुंबई में मस्जिद और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच हार्बर लाइन पर (उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन की पटरी पर) एक दीवार का एक छोटा सा हिस्सा गिर गया, जिससे मार्ग पर ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ. उन्होंने बताया कि मुंबई और पड़ोसी जिले ठाणे में भारी बारिश के कारण उपनगरीय सेवाओं में कुछ देर का विलंब हुआ.

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 82 मिमी बारिश हुई

पश्चिम रेलवे के अनुसार, उसके मार्ग पर ‘‘ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं’’, हालांकि कुछ यात्रियों ने ट्रेनों के कुछ मिनट देरी से चलने और डिब्बों के अत्यधिक भीड़ होने की शिकायत की. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में पिछले 24 घंटे में 82 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगर में क्रमश: 109 मिमी और 106 मिमी बारिश दर्ज की गई.

सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों में भरा पानी

सूत्रों ने बताया कि अंधेरी सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों के अलावा, शहर में कहीं भी भारी जलजमाव नहीं है. नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर में जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में पानी के स्तर में बृहस्पतिवार को सुबह 19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई.

यह भी पढ़ें-

मुंबई पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद बरामद किया 2500 किलो गोमांस, अब तक 10 गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई के कांदिवली में पांच पालतू पिल्लों की 'जहर से मौत', पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget