एक्सप्लोरर

Mumbai News : जलगांव में दूसरी जाति के युवक से प्यार करती थी बहन, नाबालिग भाई सहित 5 ने उतारा मौत के घाट

जलगांव में पुलिस ने बहन और उसके प्रेमी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक 17 साल के नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Mumbai : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पुलिस ने अपनी 20 वर्षीय बहन की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने और उसके 22 वर्षीय प्रेमी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक 17 वर्षीय नाबालिग को चार अन्य लोगों के साथ हिरासत मे लिया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग की बहन दूसरी जाति के युवक के साथ रिश्ते में थी.

एक आरोपी ने महिला को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था
पुलिस ने कहा कि नाबालिग सहित पांचो आरोपी, मृतक राकेश संजय राजपूत के साथ महिला के संबंधों का विरोध कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि हत्या शुक्रवार की देर रात की गई थी. दरअसल एक आरोपी ने महिला को राजपूत के साथ उसके घर के पास देख लिया था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “रात करीब 8 बजे रिश्तेदार ने जोड़े को एक साथ देख लिया था इसके बाद वे उन्हें घर ले गए. सभी पांचों आरोपियों ने घर में राजपूत के साथ मारपीट की.

17 वर्षीया भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “पांचों आरोपियों ने फिर जोड़े को एक कार में बिठाया और उन्हें जलगांव की सीमा पर एक सुनसान इलाके में ले गए. यहां 17 वर्षीय भाई ने राजपूत को गोली मार दी.” "राजपूत के सिर पर गोली मारी गई थी... पांचों ने सुनिश्चित किया कि महिला ने अपने प्रेमी को मरते हुए देख लिया था और फिर एक कपड़े से उन्होंने उसका भी गला घोंट दिया."घटना के तुरंत बाद, 17 वर्षीय लड़के ने आत्मसमर्पण कर दिया. अधिकारी ने कहा कि, “एक टीम को मौके पर भेजा गया है और वरद रोड पर एक नाले से शव भी बरामद कर लिए गए हैं. उन्हें शहर के सिविल अस्पताल भेजा गया है जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. ”

दो नाबालिग आरोपियों को बालगृह भेजा गया
पुलिस ने शनिवार को मामले में एक अन्य नाबालिग और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया. अनुमंडल पुलिस अधिकारी कृषिकेश रावले ने कहा कि, “दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, जहां से उन्हें बाल गृह भेज दिया गया है. वहीं तीन वयस्कों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा. ”

ये भी पढ़ें

Mumbai Crime News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 4 आरोपियों ने मुंबई में शख्स से लूटा 22 लाख रुपये का सोना, हुआ गिरफ्तार

Mumbai Covid-19 Update: मुंबई में लगातार दूसरे दिन 800 से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज, 4 हजार से ज्यादा हुए एक्टिव केस

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget