एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut News: जावेद अख्तर से जुड़े मानहानि मामले में मुंबई की अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत, स्वीकार नहीं किया गुनाह

कार्यवाही बंद कमरे में दोनों पक्षों के वकीलों की उपस्थिति में शुरू हुई, जिनमें से एक ने बाद में कहा कि अभिनेत्री ने गुनाह स्वीकार नहीं किया, जिसका अर्थ है कि अब मामले में मुकदमा शुरू हो सकता है.

Kangana Ranaut in Court: अभिनेत्री कंगना रनौत हिंदी फिल्मों के गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मामले में सोमवार को अंधेरी उपनगरीय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुईं. इस दौरान उन्होंने गुनाह स्वीकार नहीं किया. उनके आग्रह पर अदालत में कार्यवाही बंद कमरे में हुई. नवंबर 2020 में अख्तर की ओर से रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अदालत में यह उनकी तीसरी पेशी है.

'मीडिया ट्रायल' नहीं चाहती थीं कंगना

अदालत की कार्यवाही बंद कमरे में हुई और मजिस्ट्रेट ने वकीलों और मीडिया सहित सभी को वहां से बाहर जाने का निर्देश दिया कि क्योंकि शाम 4:45 बजे अदालत पहुंचीं रनौत 'मीडिया ट्रायल' नहीं चाहती थीं.  कार्यवाही शुरू होने से पहले, उनके वकील ने अदालत से निवेदन किया था कि वह वहां से सभी को जाने के लिए कहे, क्योंकि उनकी मुवक्किल 'मीडिया ट्रायल' नहीं चाहतीं. हालांकि अदालत में मौजूद पत्रकारों ने मजिस्ट्रेट आर एन शेख से बात करने का प्रयास किया.

कार्यवाही बंद कमरे में दोनों पक्षों के वकीलों की उपस्थिति में शुरू हुई, जिनमें से एक ने बाद में कहा कि अभिनेत्री ने गुनाह स्वीकार नहीं किया, जिसका अर्थ है कि अब मामले में मुकदमा शुरू हो सकता है. रनौत ने पटकथा लेखक-गीतकार के खिलाफ दर्ज कराई गई अपनी जवाबी शिकायत में अपना सत्यापन बयान भी दर्ज कराया. जवाबी शिकायत में अपना बयान दर्ज कराने के लिए, अभिनेत्री ने अप्रैल में एक विशेष तारीख पर बंद कमरे में कार्यवाही करने का आदेश प्राप्त किया था.

अख्तर ने क्या आरोप लगाया था?

अख्तर (76) ने अपनी शिकायत में रनौत पर एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. गीतकार ने दावा किया था कि जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद, रनौत ने एक टीवी साक्षात्कार के दौरान बॉलीवुड में एक ‘मंडली' होने का जिक्र करते हुए उनका नाम घसीटा था.

वहीं, अभिनेत्री ने अख्तर के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि एक सह-कलाकार के साथ उनके सार्वजनिक विवाद के बाद गीतकार ने उन्हें और उनकी बहन रंगोली चंदेल को 'दुर्भावनापूर्ण और गलत इरादों के साथ अपने घर बुलाया और फिर उन्हें आपराधिक रूप से धमकाया और डराया.'

यह भी पढ़ें-

Mumbai News: गलती से भेज दिए दूसरे खाते में 7 लाख, जिसे मिले वो बोला- लॉटरी लग गई, जानें फिर क्या हुआ?

Mumbai News: तेज बारिश में पिता की कार लेकर घूमने निकला नाबालिग, मजदूरों को मारी टक्कर, दो की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget