एक्सप्लोरर

Kolkata Dengue: कोलकाता में बच्चों को चपेट में ले रहा डेंगू, दो हफ्ते में डबल हुए केस, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Kolkata Dengue: कोलकाता में डेंगू संक्रमण बच्चों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है. हालांकि राहत की बात ये है कि कोलकाता में अब तक बच्चों में डेंगू से सिर्फ दो मौतें हुई हैं.

Kolkata Dengue: कोलकाता में डेंगू संक्रमण (Dengue Virus) कहर ढा रहा है. चिंता की बात ये है कि अब डेंगू की चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या में भी रोज इजाफा हो रहा है. लगभग दो हफ्तों की अवधि के दौरान डेंगू से प्रभावित बच्चों की संख्या दोगुनी हो गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि कोलकाता में अब तक बच्चों में डेंगू से सिर्फ दो मौतें हुई हैं.

वहीं डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने 25 डेंगू बेड को राज्य द्वारा संचालित डॉ बीसी रॉय पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ पीडियाट्रिक साइंसेज (DBCRPGIPS) में आरक्षित रखे हैं.स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि फूलबगान अस्पताल में बच्चों के लिए आरक्षित डेंगू वार्ड के 25 बिस्तरों में से 20 बिस्तरों पर मरीज हैं.

डेंगू बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक डीबीसीआरपीजीआईपीएस के प्रिंसिपल पीडियाट्रिक्स प्रोफेसर दिलीप पाल ने कहा कि डेंगू बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है, जिनमें से कई को कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों के अस्पतालों से गंभीर हालत में रेफर किया जा रहा है. हमारे डेंगू वार्ड में सामान्य बेड हैं और एचडीयू में गहन देखभाल के लिए वेंटिलेशन की सुविधा है." मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कोलकाता (एमकेएचसी) में वर्तमान में लगभग आठ बच्चों का डेंगू का इलाज चल रहा है. अस्पताल के बाल रोग विभाग में कोलकाता के अलावा हावड़ा समेत अन्य इलाकों से मरीज मिल रहे हैं.

एक साल से कम उम्र के शिशुओं और मोटे बच्चों में गंभीर डेंगू का खतरा ज्यादा
एमसीएचके के बाल रोग प्रोफेसर मिहिर सरकार ने कहा, "अब हमें आईसीयू में इलाज की आवश्यकता वाले बच्चों का एक वर्ग मिलना शुरू हो गया है., एक शिशु को बहुत गंभीर डेंगू था. लेकिन अभी तक केवल एक बच्चे को प्लेटलेट ट्रांसमिशन की जरूरत पड़ी थी." सरकार ने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के शिशुओं और मोटे बच्चों में गंभीर डेंगू होने का खतरा ज्यादा होता है.

माता-पिता बच्चों में किसी भी प्रकार के बुखार को न करें नजरअंदाज
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक बाल स्वास्थ्य संस्थान के बाल रोग विशेषज्ञ और एसोसिएट प्रोफेसर प्रभास प्रसून गिरी ने कहा, "पिछले दो हफ्तों में तीन बच्चों को गहन देखभाल उपचार की जरूरत पड़ी थी. इस अवधि के दौरान अस्पताल में देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों की कुल संख्या दोगुनी हो गई है. माता-पिता को किसी भी प्रकार के बुखार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पता लगाने और उपचार में देरी घातक साबित हो सकती है."

डेंगू के लक्षण क्या हैं
तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, भूख की कमी, उल्टी, डायरिया, आंखों में दर्द, थकान, सुस्ती, घुटने का दर्द, शरीर में लाल धब्बे, नाक से खून ये सब डेंगू के लक्षण हैं. इन लक्षणों के दिखाई देने पर फौरन डॉक्टर के पास जाएं और प्लेटलेट्स काउंट चेक कराएं. डेंगू के लक्षण आम तौर पर संक्रमण के चार से छह दिनों बाद शुरू होकर 10 दिनों तक रह सकते हैं.

डेंगू से बचाव के ये हैं उपाय

  • डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है इसलिए मच्छरों से खुद को बचाएं.
  • फुल बांह के कपड़े पहनें और शरीर को कहीं से खुला ना छोड़ें.
  • घर के आस-पास या अंदर कहीं भी पाना जमा ना होने दें.
  • कूलर, गमले, टायर इत्यादि में जमे पानी को फौरन बहा दें
  • सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.
  • पानी की टंकियों को ढंक कर रखें ताकि उनमें मच्छर पनप ना सकें.
  • पानी के कंटेनर खाली कर दें और जिन जगहों पर पानी के जमा होने की उम्मीद हैं वहां कीटनाशकों का उपयोग करें.

ये भी पढ़ें

Happy Birthday PM Modi: पीएम को कुर्ते और बंगाली मिठाई भेजती हैं सीएम ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री ने किया था ये खुलासा

Traffic e-court: कोलकाता में शुरू हुआ ट्रैफिक ई-कोर्ट, पहले ही दिन 19 हजार केस किए गए दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget