एक्सप्लोरर

इंदौर से BRTS कॉरिडोर हटाने का रास्ता साफ, जबलपुर हाईकोर्ट ने नगर निगम को दिया आदेश

Indore BRTS Corridor: इंदौर के बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर (BRTS) को हटाने का रास्ता साफ हो गया है. जबलपुर हाईकोर्ट ने नगर निगम को जल्द से जल्द हटाने का आदेश दिया.

MP News: इंदौर के बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर (BRTS) पर गुरुवार को बड़ा आदेश आया है. लंबे समय से बीआरटीएस कॉरिडोर पर उठापटक चल रही थी. आज जबलपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के आदेश से बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने का रास्ता साफ हो गया.

प्रदेश सरकार की तरफ से भी इंदौर में बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने के लिए अनुशंसा की गई थी. पिछले दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर पहुंचे थे. उन्होंने सार्वजनिक मंच से घोषणा की थी कि अब इंदौर को बीआरटीएस कॉरिडोर की आवश्यकता नहीं है.

एक्सपर्ट कमेटी ने बीआरटीएस कॉरिडोर की उपयोगिता की जांच की थी. जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष पेश की गई. कोर्ट ने भी माना कि इंदौर तेजी से बढ़ता हुआ शहर है. लिहाजा आबादी के हिसाब से अब बीआरटीएस कॉरिडोर की आवश्यकता नहीं है. अदालत ने माना कि बीआरटीएस कॉरिडोर की वजह से शहर में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इंदौर नगर निगम को बीआरटीएस कॉरिडोर जल्द से जल्द हटाने का अदालत ने आदेश जारी किया.

अब इंदौर से हटेगा बीआरटीएस कॉरिडोर

हाईकोर्ट के फैसले पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए कहा, "अदालत का आदेश शहर हित में है. कल से अदालत के आदेश पर अमल शुरू हो जाएगा. बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण का आगाज करने की भी बात कही.

जबलपुर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने बीआरटीएस कॉरिडोर पर कहा था कि आम यात्रियों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है. भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर मामले पर भी जमकर राजनीति हुई थी. सामाजिक कार्यकर्ता इंदौर के बीआरटीएस कॉरिडोर को भी हटाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे. एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट पेश होने के बाद जबलपुर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया. 

ये भी पढ़ें- पेंशन से नहीं हो रहा था गुजारा, रिटायर्ड बुजुर्ग ने उठाया ऐसा कदम कि अब जेल में कटेंगी रातें, जानें पूरी कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget