एक्सप्लोरर

अब और खूबसूरत होगा इंदौर, CM मोहन का बड़ा तोहफा, इस काम के लिए मिलेंगे 20 करोड़ रुपये

Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 51 लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम ने ऐलान किया कि 51 लाख पौधे लगाने के लिए एमपी सरकार इंदौर को 20 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी.

Madhya Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सपने को साकार करने के लिए मध्य प्रदेश भी कदम बढ़ा रहा है. मध्य प्रदेश सरकार ने हरित क्रांति के तहत मध्य प्रदेश में पांच करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का मिशन तय किया है. इसके तहत इंदौर में सात दिनों में 51 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं. 7 जुलाई से इस अभियान की शुरुआत होगी, जो 14 जुलाई तक चलेगी. इंदौर में रविवार (16 जून) तो मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने इस अभियान से जुड़े गाने, लोगो के साथ योजना का शुभारंभ किया.

इंदौर के नक्षत्र कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया कि 51 लाख पौधे लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार इंदौर नगर निगम और वन विभाग को को 10-10 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी. सीएम ने इंदौर को पौधरोपण अभियान के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट, मिस्ड कॉल नंबर 8889995449, गीत, सोशल मीडिया कैम्पेन का विमोचन भी किया.

एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ
वहीं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम को संबोधित किया इस दौरान मोहन यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और हरियाली के लिए इंदौर में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के आधिकारिक लोगो, वेबसाइड, मिस्ड कॉल नंबर 8889995449, गीत, सोशल मीडिया कैम्पेन का सिंगल क्लिक से विमोचन किया.

उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा तैयार सेवा सेतु मोबाइल एप को भी लांच किया. कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन विकास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम दो लाख से ज्यादा गड्ढे प्रतिदिन करने का लक्ष्य लेकर चले हैं. समाज के लोग आगे आ रहे हैं. कांग्रेस गड्ढे करने में माहिर है अगर वह चाहे तो वह भी हमारे साथ आ सकती है.

वही शंकर लालवानी द्वारा इंदौर की हेल्थ रिपोर्ट जारी करने को लेकर कहा कि आपने यह रिपोर्ट दिखाकर हमें डरा दिया, जिसमें इंदौर में ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी से पीड़ित है. अगर यह रिपोर्ट लोग देख लेंगे तो 56 दुकान बंद हो जाएगी. इसलिए लोगों को सलाह दीजिए कि वह खाते पीते रहें और मेहनत करते रहें.

यह भी पढ़ें: Father's Day पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को मिला 500 का तोहफा, जानें पिता के संघर्ष की पूरी कहानी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget