एक्सप्लोरर

कैबिनेट ने YES BANK की रीकंस्ट्रक्शन स्कीम को मंजूरी दी, कैश निकासी पर लगी लिमिट भी जल्द हटेगी

आज केंद्रीय कैबिनेट ने यस बैंक की रिकंस्ट्रक्शन स्कीम को मंजूरी दे दी है. इस स्कीम के तहत यस बैंक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 49 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है.

मुंबईः देश के पांचवे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के ग्राहकों के लिए बहुत जल्द अच्छी खबर आने जा रही है. अगले हफ्ते तक यस बैंक के ग्राहकों के लिए नगद निकासी पर जो रोक लगी हुई है वह हट जाने की उम्मीद है. सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह तक यस बैंक ग्राहकों की नगद निकासी पर 50 हजार रुपये प्रति ग्राहक की जो रोक है वह हट जाएगी. इसके बाद ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक यस बैंक में जमा अपना पैसा निकाल सकेंगे. आज केंद्रीय कैबिनेट ने यस बैंक की रिकंस्ट्रक्शन स्कीम को मंजूरी दे दी है. इस स्कीम के तहत यस बैंक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 49 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है.

केंद्रीय कैबिनेट के यस बैंक की रिकंस्ट्रक्शन स्कीम को मंजूरी देने की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि रिकंस्ट्रक्शन स्कीम का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तीन कामकाजी दिवस के बाद यस बैंक के ग्राहकों पर 50 हजार रुपये प्रति ग्राहक की जो निकासी की लिमिट लगाई गई है वह हटा ली जाएगी. वहीं सूत्रों का कहना है कि नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी हो जाएगा और अगले सप्ताह तक यस बैंक ग्राहकों पर जो नगद निकासी की रोक है वह हटा ली जाएगी.

यस बैंक की रिकंस्ट्रक्शन स्कीम में देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 49 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है. इसके अलावा बैंक में अन्य कंपनियां भी निवेश करने जा रही हैं. इस स्कीम के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लिए 3 साल का लॉक इन पीरियड होगा जिसके तहत एसबीआई 3 साल तक अपनी हिस्सेदारी को 26 फ़ीसदी से कम नहीं कर पाएगा. वही जो अन्य निवेशक यस बैंक में निवेश करेंगे वह अपने निवेश का अगले 3 साल तक 25 फ़ीसदी से ज्यादा हिस्सा कम नहीं कर पाएंगे. यानी के एसबीआई के अलावा अन्य निदेशकों को अपने कुल निवेश का 75 फ़ीसदी हिस्सा 3 साल तक यस बैंक में रखना अनिवार्य होगा. यस बैंक की रिकंस्ट्रक्शन स्कीम के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 725 करोड़ शेयर 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगा. यानी के एसबीआई का निवेश 7250 करोड़ रुपये का होगा. वहीं दूसरी तरफ निजी बैंक आईसीआईसीआई के बोर्ड ने भी यस बैंक में 1000 करोड़ रुपये की निवेश को मंजूरी दे दी है. आईसीआईसीआई बैंक यस बैंक में 100 करोड़ शेयर 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगा.

7 दिन में होगा यस बैंक के बोर्ड का पुनर्गठन यस बैंक रिकंस्ट्रक्शन स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सात कामकाजी दिवस के दौरान यस बैंक के बोर्ड का पुनर्गठन हो जाएगा. इस बोर्ड में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 2 लोग शामिल होंगे. वहीं यस बैंक के ग्राहकों पर लगा मोरटोरियम पीरियड नोटिफिकेशन के बाद तीन कामकाजी दिवस में हटा लिया जाएगा. इस बारे में सूत्रों ने बताया कि अगले सप्ताह तक यस बैंक के ग्राहकों पर लगा मोरटोरियम पीरियड हट जाएगा. यानी अगले सप्ताह से यस बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. वह अब 50 हजार रुपये से ज्यादा की जितनी भी जरूरत मुताबिक निकासी होगी वह कर सकेंगे. गौरतलब है कि यस बैंक धोखाधड़ी के मामले में यस बैंक के संस्थापक और पूर्व एमडी राणा कपूर पुलिस की कस्टडी में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget