एक्सप्लोरर

Year Ender Top Small Cap Funds: स्मॉल कैप फंडों ने दी सबको बड़े मार्जिन से मात, इस साल अब तक 56 पर्सेंट तक रिटर्न

Top 10 Small Cap Funds of 2023: इस साल अब तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, किसी भी स्मॉल कैप फंड का रिटर्न 25 पर्सेंट से कम नहीं रहा है...

स्मॉल कैप फंडों को भले ही ज्यादा रिस्की माना जाता हो, लेकिन रिटर्न देने में ये बड़े शानदार साबित होते हैं. कम से कम 2023 में अब तक के प्रदर्शन से तो यही कहानी सामने आती है. साल 2023 के दौरान स्मॉल कैप पर फोकस्ड म्यूचुअल फंड स्कीम ने अपने सब्सक्राइबर्स को जबरदस्त रिटर्न दिया है.

कम से कम 25 पर्सेंट का रिटर्न

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2023 में अब तक के प्रदर्शन के हिसाब से सबसे अच्छे स्मॉल कैप फंड ने 56 फीसदी से भी ज्यादा रिटर्न दिया है. इस कैटेगरी में कम से कम 4 फंड ने अब तक 50-50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. वहीं स्मॉल कैप कैटेगरी में एक भी फंड ऐसा नहीं है, जिसका 2023 का ईयर-टू-डेट रिटर्न 25 फीसदी से कम हो. मतलब 2023 में हर स्मॉल कैप फंड ने कम से कम 25 पर्सेंट रिटर्न दिया ही है.

14 दिसंबर तक के आंकड़े

साल 2023 के लिए अभी उपलब्ध आंकड़े 14 दिसंबर तक के हैं. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अभी बाजार में 27 स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम उपलब्ध हैं, जिनकी सम्मिलित प्रबंधित संपत्ति (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 2.20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. इनमें से 20 से ज्यादा फंड स्कीम 30-30 पर्सेंट से ऊपर का रिटर्न देने में कामयाब हुए हैं.

बेंचमार्क की तुलना में ट्रिपल रिटर्न

बुधवार 20 दिसंबर को बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई. बुधवार को सेंसेक्स करीब 1000 अंक गिरकर 70,500 अंक के पास बंद हुआ. उसके बाद भी सेंसेक्स इस साल अब तक 15.27 फीसदी के फायदे में है. सेंसेक्स में इस साल अब तक 10 हजार अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. वहीं एनएसई निफ्टी 50 का ईयर-टू-डेट रिटर्न 16.23 फीसदी है. इस तरह देखें तो टॉप-10 स्मॉल कैप फंडों ने इस साल अब तक सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में करीब-करीब ट्रिपल रिटर्न दिया है.

साल 2023 के 10 सबसे अच्छे स्मॉल कैप फंड (YTD रिटर्न): 

  1. महिंद्रा मैनुलाइफ स्मॉल कैप फंड: 56.30%
  2. बंधन स्मॉल कैप फंड: 52.16%
  3. फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलर कंपनीज फंड: 51.18%
  4. आईटीआई स्मॉल कैप फंड: 50.73%
  5. निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड: 47.05%
  6. एचएसबीसी स्मॉल कैप फंड: 46.60%
  7. इनवेस्को इंडिया स्मॉल कैप फंड: 44.81%
  8. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉल कैप इंडेक्स फंड: 44.64%
  9. सुंदरम स्मॉल कैप फंड: 44.55%
  10. एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड: 44.18%

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: टाटा समूह को मिल सकता है इस शहर का कंट्रोल, कानून बदलने की तैयारी में सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget