एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: इस साल एविएशन सेक्टर ने खूब भरी उड़ान, नए एयरपोर्ट खुले और बने रिकॉर्ड

Happy New Year 2024: भारत के एविएशन सेक्टर ने 2023 में बेहतर प्रदर्शन किया है. नई उम्मीदों के साथ साल 2024 की शुरुआत होगी. इसमें इंडस्ट्री से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी.

Happy New Year 2024: सिविल एविएशन सेक्टर के लिए साल 2023 काफी उथलपुथल भरा रहा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने भी इस साल कई माइलस्टोन हासिल किए. भारत में घरेलू हवाई यात्रियों का आंकड़ा इस साल नई ऊंचाइयों को छू गया. साथ ही रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत 60 नए रूट्स पर हवाई सेवा की शुरुआत की गई. आइए इस गुजरते साल में एविएशन इंडस्ट्री में हुए बदलावों पर एक नजर डाल लेते हैं. 

सबसे ज्यादा यात्रियों का रिकॉर्ड बनाया 

एविएशन इंडस्ट्री कोविड-19 (COVID-19) महामारी के चलते बुरी तरह चपेट में आई थी. मगर, यह साल भारत में काम कर रही एयरलाइंस (Indian Airlines) के लिए शानदार रहा. 19 नवंबर, 2023 को विभिन्न एयरलाइंस ने 4,56,910 यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया. यह एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों का रिकॉर्ड था. इसके अलावा दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर चौथा रनवे और ईस्टर्न क्रॉस टैक्सीवे खोला गया. 

60 नए रूट्स पर विमानन सेवाएं शुरू

साल 2023 में आरसीएस उड़ान (RCS-UDAN) स्कीम के तहत एक जनवरी से 21 दिसंबर के बीच 60 नए रूट्स पर विमानन सेवाएं शुरू की गईं. इसके अलावा राउरकेला, जमशेदपुर, कूच बेहार, उत्केला और शिवमोगा में नए एयरपोर्ट शुरू किए गए. 

नॉर्थ ईस्ट इंडिया को जोड़ा गया 

नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए इन राज्यों में 12 नए आरसीएस रूट शुरू किए गए. विमानन मंत्रालय के अनुसार 154 नए रूट्स को उड़ान 4.2 और 5.0 के तहत स्वीकृत किया गया.   

डिजी यात्रा एप हुआ सफल 

आंकड़ों के अनुसार, 35 लाख से भी ज्यादा लोगों ने डिजी यात्रा एप (Digi Yatra app) को डाउनलोड किया. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने 13 एयरपोर्ट पर यह एप लांच किया है. इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, वाराणसी, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, विजयवाड़ा, मुंबई, कोचीन, गुवाहाटी, जयपुर और लखनऊ शामिल हैं. इसके लांच के बाद से लगभग 91 लाख यात्री इस एप को इस्तेमाल कर चुके हैं.

देश को मिले 12 ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट 

अभी तक देश को 12 ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मिल चुके हैं. इनमें दुर्गापुर, शिरडी, सिंधुदुर्ग, पेकोंग, कन्नूर, कलबुर्गी, ओरवाकल, कुशीनगर, ईटानगर, मोपा, शिवमोगा और राजकोट में विमानन सेवाएं शुरू हो चुकी हैं. 

डीजीसीए ने बांटे इतने लाइसेंस 

डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) ने इस साल 23908 फ्लाइट क्रू लाइसेंस और रिन्यूअल एप्लीकेशन को अप्प्रूव किया. इनमें 1562 कमर्सियल पायलट लाइसेंस और 647 एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस शामिल हैं.

ये भी पढ़ें 

Ravi Jaipuria: मिलिए ‘कोला किंग’ से, जिन्होंने एक साल में कमाए 49 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget