एक्सप्लोरर

मार्च में थोक महंगाई दर मामूली घटकर 2.47 फीसदी रही

मार्च में खाने पीने की चीजें 0.29 प्रतिशत सस्ते हुई हैं जबकि फरवरी में इनमें 0.88 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई. इसी तरह मार्च के दौरान सब्जियों के दाम 2.70 प्रतिशत, दाल 20.58 प्रतिशत और गेहूं 1.19 प्रतिशत सस्ते हुए हैं.

नई दिल्ली: दाल, सब्जियों के दाम घटने से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति मार्च माह में मामूली कम होकर 2.47 प्रतिशत रह गयी. थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति एक महीना पहले फरवरी में 2.48 प्रतिशत और पिछले साल मार्च में 5.11 प्रतिशत रही थी. सरकार की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार सब्जियों, दाल, दलहन, अंडे, मांस और मछली के सस्ते होने से करीब आठ महीने बाद खाद्य पदार्थों में अपस्फीति देखी गयी है.

मार्च में खाने पीने की चीजें 0.29 प्रतिशत सस्ती हुई हैं जबकि फरवरी में इनमें 0.88 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई. इसी तरह मार्च के दौरान सब्जियों के दाम 2.70 प्रतिशत, दाल 20.58 प्रतिशत और गेहूं 1.19 प्रतिशत सस्ते हुए हैं. इस दौरान प्याज और आलू में मुद्रास्फीति क्रमश: 42.22 प्रतिशत और 43.25 प्रतिशत रही है. विनिर्मित उत्पादों की महंगाई 3.03 प्रतिशत रही है जबकि चीनी 10.48 प्रतिशत सस्ती हुई है. हालांकि, ईंधन और विद्युत श्रेणी में मार्च में महंगाई 4.70 प्रतिशत बढ़ी है. वहीं फरवरी में इनकी मुद्रास्फीति 3.81 प्रतिशत बढ़ी थी.

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस की बढ़ती कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की हालिया गिरावट से अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति बढ़ सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 2017-18 के 2.9 प्रतिशत से बढ़कर 2018-19 में 3.9 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी.’’ जनवरी के मुद्रास्फीति के आंकड़े को 2.84 प्रतिशत के प्राथमिक आकलन से संशोधित कर 3.02 प्रतिशत कर दिया गया.

पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य कीमतों में नरमी के कारण मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति पांच महीने के निचले स्तर 4.28 प्रतिशत रह गई. चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति का हवाला देकर नीतिगत दरों को यथावत रखा था. रिजर्व बैंक ने खुदरा मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान को घटाकर अप्रैल-सितंबर छमाही के लिए 4.7-5.1 प्रतिशत और अक्तूबर-मार्च छमाही के लिए 4.4 प्रतिशत कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget