एक्सप्लोरर

World Bank ने इंडिया प्रमुख को MIGA का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

World Bank: भारत में विश्व बैंक के प्रमुख जुनैद कमाल अहमद को वैश्विक ऋणदाता संस्था की एक प्रमुख एजेंसी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

World Bank: भारत में विश्व बैंक के प्रमुख जुनैद कमाल अहमद को वैश्विक ऋणदाता संस्था की एक प्रमुख एजेंसी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अहमद उपाध्यक्ष के रूप में बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA) की कमान संभालेंगे. वह विश्व बैंक के इतिहास में इतना ऊंचा पद हासिल करने वाले दूसरे बांग्लादेशी नागरिक हैं. उनसे पहले, फैज चौधरी विश्व बैंक प्रशासन में उपाध्यक्ष के पद पर काबिज होने वाले पहले बांग्लादेशी नागरिक बने थे. एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि 61 वर्षीय अहमद 16 अप्रैल को नया पदभार ग्रहण करेंगे.

टीम का करेंगे मार्गदर्शन
बयान के मुताबिक, अहमद अपनी नई भूमिका में पूरे विश्व बैंक समूह में MIGA और वित्तीय संस्थानों, निजी निवेशकों तथा विकास संस्थाओं के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने व उसे विस्तार देने का काम करेंगे. इसमें बताया गया है कि एमआईजीए के उपाध्यक्ष के रूप में अहमद बेहद अर्थपूर्ण एवं प्रभावी परियोजनाओं की शुरुआत और संचालन करेंगे. वह एमआईजीए की विकास परियोजनाओं के लिए निजी क्षेत्र से वित्त जुटाने की संस्था की प्रतिबद्धता को पूरा करने में संचालन टीम का मार्गदर्शन भी करेंगे.

2016 से है विश्व बैंक के निदेशक
अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “भारत के साथ हमारी (विश्व बैंक की) साझेदारी हमें सीखने और इस सीख को दुनियाभर में साझा करने का मौका दे रही है. सबसे अहम बात यह है कि जब भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ती है तो वैश्विक विकास और गरीबी दर पर बहुत उल्लेखनीय प्रभाव पड़ता है.” अहमद सितंबर 2016 से भारत में विश्व बैंक के निदेशक हैं.

जानें क्या बोले अहमद 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “इस तरह के कार्यक्रम के संचालक के रूप में भारत का कंट्री हेड एक ऐसा शख्स है, जो विश्व बैंक के अंदर नेतृत्व वाली अन्य भूमिकाओं के बारे में सोचना शुरू कर सकता है. भारत में काम करने का मेरा अनुभव मुझे यह दृष्टिकोण और आत्मविश्वास प्रदान करने में बेहद अहम रहा है.” अहमद के मुताबिक, लंबी अवधि के पूंजी बाजार तैयार करना विकास के वित्तपोषण की दिशा में एक बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा, “अगर आप विकास के सामने मौजूद चुनौतियों पर नजर दौड़ाएं, फिर चाहे वो महामारी से निपटना हो, जलवायु परिवर्तन से निपटना हो या बुनियादी ढांचे का मामला हो तो आप पाएंगे इन सबके लिए दीर्घकालिक पूंजी की जरूरत है.”

अहमद ने कहा, “जरूरी पूंजी उससे कहीं ज्यादा है, जितना सार्वजनिक वित्त दे सकता है. ऐसे में सारा ध्यान अब इस बात केंद्रित हो गया है कि आप विकास के मामले में दीर्घकालिक पूंजी लाने के लिए सार्वजनिक वित्त का लाभ कैसे उठाते हैं. इसका एक तरीका विकास को जोखिम मुक्त बनाना है.” विश्व बैंक ने अपने बयान में कहा कि अहमद इस पद पर अंतरराष्ट्रीय विकास के गहरे अनुभव और समझ के अलावा विश्व बैंक समूह के उपभोक्ता देशों के विचारशील नेतृत्व और सेवा का एक अनुकरणीय ट्रैक रिकॉर्ड साथ लेकर आ रहे हैं.

बीमा और लोन की सुविधाएं देती है कंपनी
एमआईजीए विश्व बैंक समूह की एक एजेंसी है, जिसका मुख्यालय वाशिंगटन में है. यह राजनीतिक जोखिम बीमा और ऋण वृद्धि गारंटी प्रदान करती है. दोनों सेवाएं विकासशील देशों में राजनीतिक और गैर-व्यावसायिक जोखिमों के मद्देनजर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की रक्षा करने में निवेशकों की मदद करती हैं.

यह भी पढ़ें:
Petrol Price: बड़ा झटका! 20 रुपये बढ़ गए पेट्रोल के दाम, डीजल भी हो गया 15 रुपये महंगा, फटाफट चेक करें नए रेट्स

7th Pay Commission: 18 महीने के डीए एरियर को मिली मंजूरी, जानें किस दिन बढ़कर आएगी कर्मचारियों की सैलरी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
Debit Card: एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
Tax Notice: UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget