एक्सप्लोरर

थोक महंगाई दर जनवरी में 6 महीने के निचले स्तर पर, घटकर 2.84% पर आई

सब्जियों का थोक मूल्य सूचकांक एक साल पहले की तुलना में 40.77 फीसदी ऊपर रहा. इससे पिछले महीने सब्जियों का सूचकांक 56.46 फीसदी की ऊंचाई पर था. जनवरी में प्याज के भाव सालाना आधार पर 193.89 फीसदी ऊंचे रहे.

नई दिल्लीः खाने-पीने की चीजों की कीमतों में नरमी के चलते थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर में कमी आई है. जनवरी में थोक महंगाई दर गिरकर 6 महीने के निचले स्तर 2.84 फीसदी पर आ गयी है. हालांकि इस दौरान सब्जियों के भाव ऊपर बने हुए थे. दिसंबर 2017 में थोक महंगाई दर 3.58 फीसदी और जनवरी 2017 में थोक महंगाई दर 4.26 फीसदी थी. जनवरी में थोक महंगाई दर 6 महीने के निचले स्तर 2.84 फीसदी पर आ गयी है. पिछला निम्न स्तर जुलाई में 1.88 फीसदी दर्ज किया गया था.

आज जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बार जनवरी में खाद्य वस्तुओं की थोक कीमतों में औसत वृद्धि सालाना आधार पर 3 फीसदी रही. जबकि दिसंबर 2017 में थोक खाद्य महंगाई दर 4.72 फीसदी थी.

सब्जियों का थोक मूल्य सूचकांक एक साल पहले की तुलना में 40.77 फीसदी ऊपर रहा. इससे पिछले महीने सब्जियों का सूचकांक 56.46 फीसदी की ऊंचाई पर था. जनवरी में प्याज के भाव सालाना आधार पर 193.89 फीसदी ऊंचे रहे.

दाल-दलहनों के वर्ग में दाल-दलहनों के वर्ग में थोक कीमतें एक साल पहले की तुलना में इस बार जनवरी में 30.43 फीसदी नीचे रही. इसी तरह गेहूं और मोटे अनाज के भावों में क्रमश: 6.94 फीसदी और 1.98 फीसदी की नरमी देखी गयी. इसी तरह अंडे, मांस और मछली की थोक कीमतें भी 0.37 फीसदी नीचे आईं जबकि फलों की कीमतें 8.49 फीसदी ऊपर रही.

ईधन और बिजली वर्ग ईधन और बिजली वर्ग में थोक महंगाई दर जनवरी में 4.08 फीसदी रही जबकि मैन्यूफैक्चर्ड वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक जनवरी में 2.78 फीसदी ऊंचा था.

इसी हफ्ते की शुरुआत में जारी खुदरा महंगाई दर सूचकांक के आधार पर जनवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.07 फीसदी थी. रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति तय करने में खुदरा महंगाई दर पर ही गौर करता है. पिछले हफ्ते द्विमासिक समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने महंगाई दर की चिंताओं के मद्देनजर नीतिगत ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया था.

आरबीआई ने जनवरी-मार्च तिमाही में खुदरा महंगाई दर 5.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है जबकि अप्रैल-सितंबर में 5.1 फीसदी से 5.6 फीसदी के दायरे में रहने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget