एक्सप्लोरर

टैरिफ वॉर और निवेशकों में डर... आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल? एक्सपर्ट्स ने बताया कहां करें सुरक्षित निवेश

चीन, कनाडा और यूरोपी संघ सहित कई देशों ने अमेरिकी सामानों पर भी जवाब टैरिफ लगाने की बात कही है. अब टैरिफ बढ़ोतरी के अगले चरण से पहले कोई समझौता हो पाएगा या भी नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है.

Stock Market News: ग्लोबल ट्रेड वॉर बढ़ने और अमेरिका में मंदी आने की आशंका के चलते 7 अप्रैल (सोमवार) को भारतीय शेयर बाजार बुरी तरह से क्रैश हो गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ एलान और उस पर चीन की जवाबी कार्रवाई ने बाजार को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है. सेंसेक्स 226 अंक गिरकर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 22 हजार के भी नीचे चला गया. इस गिरावट की वजह से निवेशकों की संपत्ति एक दिन में करीब 13.5 लाख करोड़ रुपये कम हो गई. 

इससे  स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में भी हाहाकार का आलम रहा. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 3.46 प्रतिशत और स्मॉल कैप इंडेक्स में 4.16 फीसदी का गोता लगाया. सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए. सबसे अधिक गिरावट मेटल आईटी रियलिटी और कैपिटल गुड्स के शेयरों में देखने को मिली.

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2226.79 अंक या 2.95 फीसदी गिरावट के साथ 73, 137.90 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 742.85 अंक या 3.24% टूटकर 22,161.60 के स्तर पर बंद हुआ.

जबरदस्त गिरावट

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 7 अप्रैल को घटकर 389. 92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो उसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 4 अप्रैल को 403.34 लाख करोड़ रुपये रहा था. 

इस तरह बीएसई कंपनियों में लिस्टेड मार्केट कैप करीब 13.42 लाख करोड़ रुपये घटा है. दूसरे शब्दों में अगर कहा जाए तो निवेशकों की संपत्ति में 13.42 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आयी है. ये गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स में शामिल सभी 30 शेयर लाल निशान में बंद हुआ. ऐसा पिछले कई सालों में पहली बार हुआ है.

कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

रिसर्च एंड वेल्थ मैनेजमेंट के हेड सिद्धार्थ खेमका ने मनी कंट्रोल के साथ बात करते हुए बताया कि बाजार में आयी बिकवाली की मुख्य वजह ग्लोबल ट्रेड वॉर का डर और इसके चलते ग्लोबल इकॉनोमी की मंदी में जाने की आशंका है.

चीन, कनाडा और यूरोपी संघ सहित कई देशों ने अमेरिकी सामानों पर भी जवाब टैरिफ लगाने की बात कही है. अब टैरिफ बढ़ोतरी के अगले चरण से पहले कोई समझौता हो पाएगा या भी नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है और ये बाजार में बनी अनिश्चितता एक बड़ी घबराहट पैदा कर रही है. 

खेमका ने घबराहट में बिक्री करने या जोखिम भरे दांव लगाने से बचने की सलाह दी है. उनक कहना है कि निवेशकों को इसका इस्तेमाल फंडामेंटली मजबूत और घरेलू इकॉनोमी निर्भर कंपनियों में धीरे-धीरे खरीदारी शुरू करने के लिए करना चाहिए. उन्हें कंजप्शन, फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयर निवेश के लिहाज से माकूल लग रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ये क्या कर दिया! डोनाल्ड ट्रंप की वजह से संकट में फंस गया पुतिन का देश रूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की हुई थी सबसे कम वेतन वृद्धि, कितने बढ़े थे पैसे?
8th Pay Commission: किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की हुई थी सबसे कम वेतन वृद्धि, कितने बढ़े थे पैसे?
Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget