एक्सप्लोरर

Vistara Crisis: विस्तारा के सीईओ ने कर्मचारियों को दिलाया यकीन- बीत गए सबसे बुरे दिन

Vistara CEO on Crisis: विस्तारा के सीईओ ने दो सप्ताह से चले आ रहे संकट के बीच कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा है कि कंपनी के सबसे मुश्किल दिन पीछे छूट चुके हैं...

करीब दो सप्ताह से उड़ानें संचालित करने में समस्याओं का सामना कर रही एयरलाइन विस्तारा को संकट से जल्द पूरी तरह उबरने का यकीन है. कंपनी को लगता है कि उसके सबसे मुश्किल दिन पीछे छूट चुके हैं और अब उसके उबरने की बारी आ चुकी है.

कंपनी ने शुरू कर दी बंद उड़ानें

टाटा समूह की इस विमानन कंपनी के सीईओ विनोद कन्नन ने जारी संकट के बीच कर्मचारियों को गुरुवार को पत्र लिखकर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कंपनी अपने परिचालन को स्थिर बनाने का प्रयास कर रही है. अब उसके बुरे दिन पीछे छूट चुके हैं. कंपनी ने सफलतापूर्वक लगभग 25-30 डेली फ्लाइट का परिचालन फिर से शुरू कर लिया है. अब कंपनी 24 मई और उससे आगे की योजना पर काम कर रही है.

इतनी उड़ानों पर हुआ था असर

विस्तारा का संकट करीब दो सप्ताह पहले उस समय शुरू हुआ था, जब उसके कई पायलट मास लीव पर चले गए थे. बाद में कई पायलटों के इस्तीफा देने की खबरें भी सामने आई थीं. उसके चलते विस्तारा को विमान उड़ाने वाले कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ा था और विमानों के परिचालन में कटौती करने पर मजबूर होना पड़ा था. संकट के शुरुआती तीन दिनों में ही कंपनी की करीब 150 उड़ानें रद्द हो गई थीं. बाद में कंपनी ने पूरे महीने के लिए 25-30 डेली फ्लाइट को बंद करने का फैसला लिया था, जो उसके कुल परिचालन के करीब 10 फीसदी के बराबर हैं.

सही से नहीं कर पाए मैनेज

कन्नन ने कर्मचारियों को संबोधित न्यूजलेटर में संकट के बारे में कहा कि कंपनी के लिए वित्त वर्ष की शुरुआत ठीक नहीं रही. वित्त वर्ष शुरू होते ही उसके सामने चुनौतियां आईं. उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि कंपनी के सामने जो दिक्कतें आईं, उन्हें बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता था. विस्तारा सीईओ ने संकट को सीखने का अवसर बताते हुए कहा कि कंपनी अब उस समय से आगे बढ़ चुकी है और परिचालन स्थिर करने में लगी है.

एअर इंडिया से मिली ये जरूरी मदद

विस्तारा को संकट मैनेज करने में समूह की ही दूसरी एयरलाइन एअर इंडिया से काफी मदद मिली है. एअर इंडिया ने विस्तारा के सामने आई पायलटों की कमी को दूर करने के लिए अपने पायलटों को डेपुटेशन पर भेजा है. इस बारे में न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एअर इंडिया की ओर से विस्तारा को ए320 फैमिली के विमानों को उड़ाने के लिए पायलट भेजे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बंजर में बना दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट, पेरिस से 5 गुना बड़ा है साइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget