एक्सप्लोरर

Go Digit IPO: विराट-अनुष्का के निवेश वाली कंपनी का आ रहा आईपीओ, सेबी ने दे दी मंजूरी

Go Digit IPO: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के निवेश वाली कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आईपीओ को सेबी ने अपनी मंजूरी दे दी है.

Go Digit IPO: क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की निवेश वाली कंपनी में पैसा लगाने का मौका मिलने वाला है. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने गो डिजिट (Go Digit IPO) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को अपनी मंजूरी दे दी है. इस कंपनी में विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ निवेश किया हुआ है. गो डिजिट एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी है जो लंबे वक्त से मार्केट में अपना आईपीओ लाने की कोशिश कर रही थी. इससे पहले अगस्त 2022 में भी इसने सेबी के पास अपना आईपीओ एप्लीकेशन जमा किया था जिसे जनवरी 2023 में रिजेक्ट कर दिया गया था. अब 4 मार्च को सेबी ने इस कंपनी को इसके पब्लिक इश्यू के लिए हरी झंडी दिखा दी.  

कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाएगी इतना फंड-

सेबी के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस आईपीओ के जरिए 1250 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी. इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरधारक 10.94 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचने वाले हैं. फेयरफैक्स ग्रुप और TVS Capital Funds ने भी गो डिजिट में निवेश कर रखा है.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हैं कंपनी के निवेशक

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रमुख शेयरधारकों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है. इस पावर कपल ने कंपनी में कितना निवेश किया है और उनके पास कंपनी के कितने शेयर हैं यह फिलहाल साफ नहीं है. कंपनी ने 2022 में पहली बार आईपीओ के लिए सेबी के पास DRHP जमा कराया था, लेकिन सेबी के कुछ नियमों का पालन नहीं करने के कारण इसकी अर्जी को जनवरी 2023 में खारिज कर दिया गया था. इसके बाद कंपनी ने जानकारी अपडेट कर अप्रैल 2023 में दोबारा DRHP दाखिल किया था.

क्या करती है कंपनी?

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस एक बीमा कंपनी है जो हेल्थ इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, मोटर इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी इंश्योरेंस जैसे कई प्रोडक्ट्स बेचती है. कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली गैर-जीवन बीमा कंपनी है जो पूरी तरह से क्लाउड पर संचालित होती है. इस बीमा कंपनी ने कई अलग-अलग पार्टनर के साथ मिलकर एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) तैयार किया है.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Prices: सोने की कीमत में तेजी जारी, 65,000 रुपये के भी पार पहुंचा गोल्ड का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget