एक्सप्लोरर

Go Digit IPO: विराट, अनुष्का शर्मा की निवेश वाली कंपनी का खुल रहा आईपीओ, जानें GMP का हाल

Go Digit IPO: गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ का आईपीओ 15 मई यानी बुधवार को खुल रहा है. हम आपको आईपीओ के डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

Go Digit IPO: इंश्योरेंस टेक स्टार्टअप कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस  का आईपीओ कल यानी 15 मई 2024 को निवेशकों के लिए खुल रहा है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 2,615.65 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. इस कंपनी  में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने निवेश किया है. अगर आप भी आईपीओ में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो इसके जीएमपी से लेकर अन्य डिटेल्स जान लें-

कितना तय किया प्राइस बैंड?

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 258 रुपये से लेकर 272 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1,125 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करने वाली है. वहीं 1,489.65 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचें जाएंगे. इस आईपीओ में कंपनी ने 55 शेयरों का एक लॉट तय किया है. ऐसे में रिटेल निवेशक कम से कम 14,960 रुपये और आधिकतम 13 शेयरों का लॉट यानी 1,94,480 रुपये इस आईपीओ में अधिकतम निवेश कर सकते हैं.

कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?

गो डिजिट के आईपीओ में खुदरा निवेशक 15 मई से 17 मई 2024 के बीच निवेश कर सकते हैं. वहीं शेयरों का अलॉटमेंट 21 मई को होगा. असफल निवेशकों को रिफंड 22 मई को मिल जाएगा. डीमैट खाते में शेयरों को 22 मई को ट्रांसफर कर दिया जाएगा. शेयरों की लिस्टिंग 23 मई को होगी. इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 75 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है. वहीं रिटेल निवेशकों के लिए 10 फीसदी और हाई नेट इंडिविजुअल्स के लिए 15 फीसदी हिस्से को रिजर्व किया गया है.

विराट अनुष्का को मिलेगा तगड़ा रिटर्न

गो डिजिट द्वारा फाइल किए गए DRHP के मुताबिक विराट कोहली ने फरवरी 2020 में 2 करोड़ रुपये का निवेश करके कंपनी में 2,66,667 इक्विटी शेयर  खरीदें थे. वहीं अनुष्का शर्मा ने नुष्का शर्मा ने 50 लाख रुपये का निवेश करके 66,667 इक्विटी शेयर खरीदा था. दोनों ने 75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी ने निवेश किया था. कंपनी के ऊपर प्राइस बैंड के हिसाब से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को 2.50 करोड़ रुपये के निवेश के बदले 9.50 करोड़ रुपये का रिटर्न मिल सकता है. ऐसे में उन्हें अपने निवेश के बदले 271 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिलने की संभावना है.

क्या है जीएमपी का हाल?

कंपनी के जीएमपी की बात करें तो यह investorgain.com के मुताबिक यह फिलहाल 44 रुपये यानी 16.18 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. ऐसे में लिस्टिंग के दिन तक यह स्थिति बनी रहती है तो कंपनी के शेयर 316 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

शादी पढ़ाई घर के लिए EPF के ऑटो क्लेम सुविधा का कर सकते हैं यूज, बस पूरी करनी होगी ये शर्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget