एक्सप्लोरर

Motor Insurance: अपनी कार का इंश्योरेंस कराने में रखें इस बात का ख्याल, बचेंगे पैसे, नहीं होंगे परेशान!

Car Insurance PAYD: कार इंश्योरेंस बहुत जरूरी है और जैसे-जैसे वाहनों की संख्या बढ़ रही है, इंश्योरेंस इंडस्ट्री के लिए इसमें बड़ा बाजार तैयार हो रहा है...

(नितिन कुमार)

ग्राहकों की बदलती जरूरतों और टेक्नोलॉजी में हो रहे विकास से मोटर इंश्योरेंस के क्षेत्र में भी काफी बदलाव हो रहा है. प्रोडक्ट इनोवेशन से लेकर क्लेम को बेहतर तरीके से सेटल करने तक, कार इंश्योरेंस कंपनियां अपनी सेवाओं में सुधार कर रही हैं. वे ऐसे नए इंश्योरेंस विकल्प बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रही हैं, जो आज लोगों के रहने और गाड़ी चलाने के तरीके के अनुरूप हों.

पे ऐज यू ड्राइव (पीएवाईडी), ईवी इंश्योरेंस, ऐड-ऑन और BH सीरीज मोटर इंश्योरेंस जैसी नए जमाने की पॉलिसियों की लॉन्चिंग इंडस्ट्री में बदलाव की ओर इशारा करने वाले उदाहरण हैं. इनसे पता चलता है कि मोटर इंश्योरेस पॉलिसी अब और अधिक कस्माइज्ड होती जा रही है. जैसे-जैसे ग्राहकों की अपेक्षाएं विकसित हो रही हैं, मोटर इंश्योरेंस कंपनियां यह सुनिश्चित करते हुए इस डिजिटल युग को अपना रही हैं कि उनकी ऑफरिंग न केवल व्यापक और कुशल हों, बल्कि ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लगातार बदलते परिदृश्य के अनुकूल भी हों.

PAYD पॉलिसी को समझना

जैसा कि नाम से पता चलता है, पे ऐज यू ड्राइव एक बहुत बड़ा बदलाव है, जिसने मोटर इंश्योरेंस के क्षेत्र को काफी बदल दिया है. खासकर जब महामारी के समय में लोग गाड़ी नहीं चला रहे थे. इंश्योरेंस के पारंपरिक मॉडल गाड़ी के उपयोग को ध्यान में नहीं रखते हैं और एक निश्चित प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है, जबकि PAYD गाड़ी के उपयोग के आधार पर प्रीमियम को तय करता है.

PAYD उन लोगों के लिए अधिक लागत प्रभावी समाधान प्रदान करता है, जो अक्सर अपने वाहनों का उपयोग नहीं करते हैं. जैसे शहरी निवासी, जो अपने दैनिक सफर के लिए सार्वजनिक वाहनों पर निर्भर हैं या ऐसे परिवार जिनके पास कई कारें हैं. यह बीमा की लागत को वाहन के वास्तविक इस्तेमाल के साथ जोड़ता है और पारंपरिक फिक्स प्रीमियम का उचित व पारदर्शी विकल्प प्रदान करता है.

विभिन्न बीमाकर्ता अलग-अलग प्रकार के पे ऐज यू ड्राइव पॉलिसी मॉडल का पालन करते हैं. उदाहरण के लिए, कुछ योजनाएं आपको अलग-अलग स्लैब के तहत अपनी वार्षिक ड्राइविंग लिमिट निर्धारित करने की अनुमति देती हैं. आपके द्वारा चुने गए स्लैब के अनुसार आपके प्रीमियम की गणना की जाएगी. कुछ पॉलिसी में आपको इस बात की सहूलियत मिलती है कि जब आप गाड़ी नहीं चला रहे हैं, तब के लिए इंश्योरेंस को बंद कर दें. इस तरह स्विच-ऑफ के हर एक दिन से आप अपनी पॉलिसी में एक बोनस दिन जोड़ सकते हैं.

भारत सीरीज के वाहनों के लिए कवरेज

पूरे देश में एक ही नंबर प्लेट को वैध बनाने के लिए सरकार के द्वारा हाल ही में BH या भारत सीरीज नंबर प्लेट की शुरुआत की गई है. जिन लोगों को बार-बार अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर की जरूरत होती है, उनके लिए वाहनों को दूसरे राज्य में बिना नंबर प्लेट बदले एवं बिना किसी परेशानी के रजिस्टर किया जा सकता है. BH सीरीज के साथ न केवल रि-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से बचाव होता है, बल्कि विभिन्न राज्यों के अलग-अलग रोड टैक्स से भी छुटकारा मिलता है.

BH सीरीज के वाहनों के लिए प्रक्रिया और कवरेज रेगुलर व्हीकल इंश्योरेंस के समान है. परेशानी मुक्त और पारदर्शी अनुभव के लिए कोई भी व्यक्ति इंश्योरेंस पोर्टल या इंश्योरेंस एग्रीगेटर्स पर ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी को खोज सकता है. आपको बस अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा. कार के मेक और मॉडल, एक्सपायरी डेट, एनसीबी, अन्य प्रमुख विवरण और आपके द्वारा चुनी गई योजना के प्रकार के आधार पर आपका प्रीमियम तय किया जाएगा. एक बार जब आप प्रीमियम का भुगतान कर देंगे, तो आपको इंश्योरेंस पॉलिसी के दस्तावेज ऑनलाइन प्राप्त हो जाएंगे.

मोटर बीमा का विकसित हो रहा परिदृश्य

जैसे-जैसे टेक्नॉलाजी बेहतर हो रही है और ग्राहकों की जरूरतें विकसित हो रही हैं, मोटर इंश्योरेंस के क्षेत्र में भी तेजी से बदलाव आ रहा है. प्रोडक्ट इनोवेशन के अलावा क्लेम्स का दायरा भी अब और अधिक व्यापक हो गया है. क्लेम्स का जल्द से जल्द समाधान करने में एआई बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे क्लेम्स का तुरंत निपटान हो रहा है और ग्राहकों को उनका पैसा समय पर प्राप्त हो पा रहा है. इससे पता चलता है कि इंश्योरेंस इंडस्ट्री आज लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बदल रही है. इंडस्ट्री प्रत्येक ग्राहक के लिए इंश्योरेंस को आसान बनाने के लिए नई तकनीक का उपयोग कर रही है.

(डिस्क्लेमर: लेखक नितिन कुमार पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के मोटर इंश्योरेंस के बिजनेस हेड हैं. आलेख में प्रस्तुत किए गए विचार उनके निजी हैं.)

ये भी पढ़ें: इंडियन आर्मी की मदद करने टाटा ने बनाया ये सैटेलाइट, एलन मस्क की कंपनी पहुंचाएगी स्पेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget