एक्सप्लोरर

Priya Agarwal Birthday: ‘16 साल में ये काम, अभी हिंदुस्तान जिंक की चेयरमैन’, जन्मदिन पर अनिल अग्रवाल ने बताई कहानी

Anil Agarwal: बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल ने अपनी बेटी प्रिया अग्रवाल के जन्मदिन के मौके पर एक बेहद स्पेशल और इमोशनल नोट शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी बेटी के बारे में कई बातें बताई हैं...

Vedanta Anil Agarwal Share Emotional Note: दिग्गज कंपनी वेदांता के फाउंडर बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहद एक्टिव रहते हैं. वह समय-समय पर अपने परिवार से जुड़ी कई बातों को शेयर करते रहते हैं. शनिवार 10 अगस्त को अपनी बेटी प्रिया अग्रवाल के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक इमोशनल नोट शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने बेटी को दो बेहद प्यारी तस्वीर भी शेयर की.

बच्चों को हमेशा फाइटर बनना सिखाया

उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने अपने अधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल पर अपनी बेटी प्रिया अग्रवाल के बारे में लिखा है कि मैंने हमेशा अपने बच्चों को फाइटर बनना सिखाया है. सख्ती की और बिगाड़ा नहीं. मेरी बेटी प्रिया को भी, छोटी होते हुए भी, कभी कोई विशेष सुविधा नहीं दी. हम मेफेयर में रहते थे, सुविधाओं की कोई कमी नहीं थी, लेकिन फिर भी उसने हमेशा ट्यूब या लोकल ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल किया. दुनिया के अलग-अलग देशों में पली-बढ़ी होने के बावजूद, उसने सादगी को अपनाया, अपनी जड़ों से जुड़ी रही, और भारतीय मूल्यों का पालन किया. उसने मुंबई जाने का और कई सामाजिक कारणों के लिए काम करने का फैसला लिया.

प्रिया को जानवरों से है बेहद प्यार

इसके साथ ही अनिल अग्रवाल ने यह भी बताया कि उनकी बेटी प्रिया को जानवरों से बेहद प्यार है. जब वह केवल 16 साल की थी, तभी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट YODA (Young Organization in Defense of Animals) शुरू करना चाहती थी. इसके लिए उन्होंने अपने पिता से एक रुपये भी नहीं लिया. उन्होंने अपने दम पर इसे खड़ा किया और फंड जुटाया और आज उसे वह सफलता पूर्वक चला भी रही हैं. उन्होंने बताया कि प्रिया का बेजुबान जानवरों के लिए समर्पण दिल छू लेने वाला है. उन्होंने आगे लिखा- 'मैं देखता हूं कि वह दिन-रात मेहनत कर रही है, और धीरे-धीरे बिजनेस में भी अधिक जिम्मेदारी ले रही है. उसकी धैर्य, दृढ़ संकल्प, और दूरदर्शिता ने मुझे बार-बार चौंकाया है. शायद मैं यह हमेशा नहीं कह पाता, लेकिन प्रिया, तुम पर मुझे गर्व है. अपने सपनों का पीछा करते रहो, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं. जन्मदिन मुबारक हो, बेटा!'

कौन है प्रिया अग्रवाल?

प्रिया अग्रवाल वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन एवं वेदांता में नॉन-एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर हैं. वह दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल की सबसे छोटी बेटी हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह द एनिमल केयर आर्गेनाइजेशन (TACO) की फाउंडर हैं. उन्होंने Ogilvy & Mather से इंटर्न के तौर पर 2010 में करियर शुरू की थी.  इसके अलावा उन्होंने Rediffusion Y&R में प्लानिंग एग्‍जीक्‍यूटिव के पद पर भी काम किया है. अप्रैल 2024 में प्रिया को वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम (WEF ) की तरफ से यंग ग्लोबल लीडर्स क्लास- 2024 (Young Global Leaders) में चुना गया है. उन्होंने इस लिस्ट में पांच अन्य भारतीयों के साथ स्थान बनाया था. 

ये भी पढ़ें-

Interest Rate Hike: सस्ते कर्ज की उम्मीद को लगा झटका, तीन सरकारी बैंकों ने बढ़ाया ब्याज, बढ़ेगा EMI का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget