एक्सप्लोरर

Vande Bharat: आज से वंदे भारत एक्सप्रेस के मुंबई-गांधीनगर के बीच का सफर होगा छोटा, जानिए कितना घटा समय

Vande Bharat: मुंबई-गांधीनगर के बीच का वंदे भारत का सफर अब और कम समय में पूरा हो सकेगा. जानें यात्रियों का मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर के सफर के दौरान कितना समय बचेगा.

Vande Bharat: पश्चिम रेलवे ने बुधवार से नई शुरू की गई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रा समय को और घटा दिया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पश्चिम रेलवे द्वारा जारी एक रिलीज के मुताबिक वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की दूरी तय करने में पांच मिनट कम समय लेगी और ट्रेन गांधीनगर से आते समय 20 मिनट पहले मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.

आज से संशोधित टाइम टेबल हुआ लागू
इसने कहा कि संशोधित समय सारिणी पांच अक्टूबर से अमल में आ गई है. गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के एक दिन बाद ट्रेन ने एक अक्टूबर को अपना कमर्शियल ऑपरेशनल संचालन शुरू किया था.

लातूर की मराठवाड़ा रेल कोच फैक्टरी में बनेंगे वंदे भारत के 1600 डिब्बे
वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मध्य महाराष्ट्र के लातूर स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्टरी आने वाले वर्षों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उन्नत संस्करण के लिए करीब 1,600 डिब्बों का निर्माण करेगी और इनमें से प्रत्येक पर आठ करोड़ रुपये से लेकर नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी.

आने वाले सालों में वंदे भारत की स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचेगी- अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का उन्नत संस्करण 200 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति हासिल करने में सक्षम होगा. उन्होंने कहा, ‘‘वंदे भारत ट्रेन के अगले संस्करण का निर्माण मराठवाड़ा में किया जाएगा. लातूर स्थित कारखाने में लगभग 1,600 कोच का निर्माण किया जाएगा. प्रत्येक कोच की लागत आठ करोड़ रुपये से नौ करोड़ रुपये होगी. यह परियोजना 400 किलोमीटर से 500 किलोमीटर के दायरे में स्थित कंपनियों के लिए अवसर पैदा करेगी.’’

वंदे भारत ट्रेन का उन्नत संस्करण 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति हासिल करने में सक्षम होगा-वैष्णव
वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस की अगली पीढ़ी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘इन रेलगाड़ियों की अधिकतम गति वर्तमान के 180 किलोमीटर प्रति घंटे की तुलना में 200 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. इस संस्करण का पहला कोच अगले 15 से 16 महीनों में तैयार हो जाएगा.’’

ये भी पढ़ें

Forbes रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में एशिया रीजन में है सबसे ज्यादा अरबपति, नंबर जानकर चौंकेंगे

Ration Card: सरकार ने दिवाली से पहले राशन कार्ड होल्डर्स को दी ये बड़ी खुशखबरी! केवल 100 रुपये में मिलेगा ग्रॉसरी का सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget