एक्सप्लोरर

US Shutdown: अमेरिका का शटडाउन क्या है और यूएस की इकोनॉमी पर कैसे डालेगा असर- जानें

US Shutdown: अमेरिका में पहले से ही ऑटो कर्मचारियों की हड़ताल, महंगाई से जूझ रही अर्थव्यवस्था और गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर मंदी की संभावना भी जताई जा रही है. ऐसे में शटडाउन हुआ तो स्थिति और बिगड़ेगी.

US Shutdown: इस समय अमेरिका में शटडाउन की चर्चा काफी हो रही है. आने वाली 30 सितंबर की मध्यरात्रि तक अगर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच अल्पकालिक खर्च बिल पर सहमति ना बनी तो यूएस में शटडाउन की स्थिति लागू हो जाएगी. अमेरिकी सरकार का शटडाउन वो स्थिति है जब यूएस की सरकार, एजेंसियों और सरकारी कामकाज के लिए पर्याप्त फंडिंग पास करने में असमर्थ हो जाती है. सरकार जो खर्च करती है और जो लेती है, उसके बीच का अंतर यानी बजट घाटा बेतहाशा बढ़ गया है. 

अमेरिका में डेमोक्रेट बहुमत वाली सीनेट और रिपबल्किन कंट्रोल्ड प्रतिनिधि सभा के बीच नहीं बन रही सहमति

अमेरिका में डेमोक्रेट बहुमत वाली सीनेट और रिपबल्किन कंट्रोल्ड प्रतिनिधि सभा के बीच बजट प्रस्तावों पर अभी तक सहमति नहीं बनी और अब केवल 10 दिन बचे हैं जब यूएस में संभावित शटडाउन से बचने के लिए अमेरिकी सांसदों के पास वक्त है. अगर शटडाउन की स्थिति होती है तो हर एक हफ्ते में यूएस इकोनॉमी को 6 अरब डॉलर का भारीभरकम नुकसान होगा वहीं चौथी तिमाही तक आते-आते यूएस की जीडीपी में 0.1 फीसदी की गिरावट देखी जाएगी.

अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 33 खरब डॉलर से ज्यादा

सरकारी शटडाउन की आशंका के कारण अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 33 खरब डॉलर से ज्यादा हो गया है. अमेरिका में पहले से ही ऑटो कर्मचारियों की हड़ताल, महंगाई से जूझ रही अर्थव्यवस्था और गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर मंदी की संभावना भी जताई जा रही है. सरकार बजट को लेकर दबाव में है. वहीं रेटिंग एजेंसी फिच ने अगस्त में ही अमेरिकी सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को एएए से घटाकर एए+ कर दिया था. इसके पीछे फिच ने अमेरिका पर बढ़ते कर्ज और पक्षपातपूर्ण अस्थिरता को वजह बताया था. इसके बाद फिच ने कांग्रेस को चेतावनी भी दी थी. 

अमेरिका का शटडाउन क्या है और क्यों है चिंता का विषय

अमेरिका का शटडाउन चिंता का विषय इसलिए हैं क्योंकि इसमें कुछ खास स्थितियां लागू हो जाती हैं, जैसे कि-

अमेरिका में शटडाउन लागू होने के दौरान ज्यादातर सेवाएं बंद हो जाती हैं. हालांकि वो सेवाएं जिनके बिना गुजारा नहीं हो सकता उन्हें जारी रखा जाता है- जैसे कि होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट और एफबीआई का काम.

शटडाउन के दौरान 40 फीसदी सरकारी लोगों को अनपेड फरलो यानी बिना पैसे की छुट्टी पर भेज दिया जाता है और उनसे किसी तरह का काम नहीं करने को कहा जाता है. इनमें से लगभग सभी नॉन-डिफेंस सेक्टर के कर्मचारी होते हैं आर्मी और ऐसी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी फरलो पर नहीं भेजे जाते हैं.

कब कब हुआ शटडाउन 

1981 से लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल के शटडाउन को मिलाकर देखा जाए तो 14 शटडाउन हो चुके हैं. अगर 1 अक्टूबर से अमेरिका में शटडाउन शुरू हो जाता है तो ये 15वां शटडाउन होगा. डोनाल्ड ट्रंप की पिछली अमेरिकी सरकार का 35 दिन का शटडाउन अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन था. 

ये भी पढ़ें

एयर इंडिया को झटका, DGCA ने एयरलाइन के फ्लाइट सेफ्टी चीफ को 1 महीने के लिए निलंबित किया, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget