एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: पांच आईपीओ की बड़ी सफलता के बाद अब ओला, ओयो, स्विगी ने कमर कसी 

Upcoming IPO: हाल ही में आए 5 आईपीओ की सफलता ने बाजार में उत्साह बढ़ा दिया है. साल की शुरुआत में कई आईपीओ आने वाले हैं, जो कि निवेशकों को कमाने का और मौके देने वाले हैं.

Upcoming IPO: हाल ही में आए 5 आईपीओ की सफलता ने बाजार में उत्साह बढ़ा दिया है कई कंपनियां इसे आईपीओ लाने का अच्छा समय मानकर चल रही है. आने वाले समय में कई आईपीओ आएंगे, जो कि बाजार में निवेशकों को कमाई के जबरदस्त मौके देने वाले हैं. ओला, ओयो, स्विगी, मोबिक्विक जैसी दिग्गज कंपनियां जल्द ही आईपीओ लाने एक एलान कर सकते हैं. इन जानी-मानी कंपनियों पर निवेशक जमकर पैसा लुटा सकते हैं. 

टाटा टेक्नोलॉजीस, गांधार ऑयल रिफाइनरी और इरेडा के आईपीओ ने मचाया धमाल 

टाटा टेक्नोलॉजीस, गांधार ऑयल रिफाइनरी और इरेडा के आईपीओ ने पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निवेशकों को जमकर रिटर्न दिया. टाटा टेक्नोलॉजीस के शेयर ने 180 फीसदी मुनाफा दिया और इरेडा ने 115 फीसदी निफ्टी और सेंसेक्स भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. इन आईपीओ ने दो साल से शांत पड़े सेंसेक्स और निफ्टी में हलचल मचा दी है. आइए एक नजर डालते हैं, जल्द आने वाले इन आईपीओ पर. 

ओला इलेक्ट्रिक कर रही कॉरपोरेट रिस्ट्रक्चरिंग

हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक के मालिक भावीश अग्रवाल कॉरपोरेट रिस्ट्रक्चरिंग कर रहे हैं. वह कंपनी को प्राइवेट लिमिटेड से पब्लिक कंपनी बनाने वाले हैं. इसके लिए पहला कदम आईपीओ ही होगा. इस आईपीओ की रेंज 800 से एक अरब डॉलर तक होगी. 

ओयो का आईपीओ 600 करोड़ डॉलर का होगा 

ओयो के मालिक रीतेश अग्रवाल इन दिनों प्राइवेट फंडिंग राउंड के जरिए लगभग 500 करोड़ डॉलर जुटाने में लगे हैं. इसके लिए उन्होंने कई कंपनियों से संपर्क किया है. कंपनी अपना आईपीओ लाने वाली है. इसके लिए वह नियामकीय मंजूरी का इन्तजार कर रही है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी लगभग 600 करोड़ डॉलर इकट्ठे करेगी. 

स्विगी ने सात इनवेस्टमेंट बैंक फाइनल किए 

फ़ूड डिलिवरी की दिग्गज कंपनी स्विगी 2024 में आईपीओ लाने की पूरी तयारी कर चुकी है. इस आईपीओ में सात इनवेस्टमेंट बैंकों का चुनाव हो चुका है. इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, सिटी, जेपी मॉर्गन, बोफा सिक्योरिटीज, जेफ्रीज, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एडवांस कैपिटल शामिल हैं. 

मोबिक्विक का आईपीओ रेडी 

फिनटेक कंपनी मोबिक्विक भी आईपीओ लाने को तैयार है. इसके जरिए 84 मिलियन डॉलर जुटाए जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, डीएएम कैपिटल एडवाइजर लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड को चुना है. दिसंबर के अंत तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी और अगले साल की शुरुआत में आईपीओ बाजार में आ जाएगा.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Agricultural land: कैसे पलेगा दुनिया का पेट, खेती की जमीन एक तिहाई घटी, जानिए भारत में क्या है स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget