एक्सप्लोरर

Universal Pension Scheme: यूनिवर्सल पेंशन स्कीम से किसे मिलेगा फायदा, यूरोप-अमेरिका से आई है मोदी सरकार की इस नई योजना की सोच

Universal Pension Scheme: विकसित देशों जैसे अमेरिका, यूरोप, कनाडा, रूस और चीन में यूनिवर्सल पेंशन स्कीम जैसी सामाजिक बीमा सिस्टम पहले से है, जिनमें पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी लाभ शामिल हैं.

Universal Pension Scheme: भारत में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार एक नए और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसे यूनिवर्सल पेंशन स्कीम कहा जा रहा है. यह पेंशन योजना सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से बनाई जा रही है, जिसमें असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, व्यापारी, स्व-रोजगार करने वाले व्यक्ति और 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग शामिल होंगे.

किसे मिलेगा यूनिवर्सल पेंशन स्कीम से लाभ

यूनिवर्सल पेंशन स्कीम एक स्वैच्छिक योजना होगी और इसमें कोई भी व्यक्ति योगदान कर सकता है, जिससे उन्हें 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन मिलेगी. यह योजना रोजगार से जुड़ी नहीं होगी, जिससे सभी लोग इसका लाभ उठा सकेंगे. मौजूदा समय में, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पास सरकारी बचत योजनाओं तक पहुंच नहीं है. इस योजना से उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा मिलेगी.

इसके अलावा, सरकार प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM), राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) और अटल पेंशन योजना जैसी मौजूदा योजनाओं को इस नए ढांचे में शामिल करने पर विचार कर रही है. इन योजनाओं में वर्तमान में 55 से 200 रुपये तक के योगदान पर 3,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलती है, जिसमें सरकार भी योगदान करती है. सबे खास बात ये है कि केंद्र सरकार राज्यों को भी अपनी पेंशन योजनाओं को इस योजना में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है, जिससे सरकारी योगदान का समान वितरण हो सके और पेंशन की राशि बढ़ सके.

भारत की आबादी में तेजी से बढ़ रहे बुजुर्ग

भारत की आबादी में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 2036 तक, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या 227 मिलियन होने की उम्मीद है, जो कुल आबादी का 15 फीसदी होगी. यह संख्या 2050 तक 347 मिलियन तक पहुंच जाएगी, जो कुल आबादी का 20 फीसदी होगी. इस बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए, एक व्यापक पेंशन योजना की जरूरत महसूस की जा रही है.

इन देशों में पहले से चल रही ऐसी स्कीम्स

आपको बता दें, विकसित देशों जैसे अमेरिका, यूरोप, कनाडा, रूस और चीन में व्यापक सामाजिक बीमा सिस्टम पहले से है, जिनमें पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी लाभ शामिल हैं. भारत भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जिससे उसकी सामाजिक सुरक्षा प्रणाली मजबूत हो सके.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीयों के सामने टेक दिए घुटने, कहा- उनका अमेरिका छोड़ना अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का फैसला
9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का फैसला
GST Council Meeting LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
GST Council: व्यापारियों के लिए ITC पर बड़ी खबर, फेक बिलिंग पर नकेल
GST Council: व्यापारियों के लिए ITC पर बड़ी खबर, फेक बिलिंग पर नकेल
GST काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला, अधिकारियों की गिरफ्तारी शक्ति खत्म, 10000 तक के नोटिस पर लगी रोक
GST काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला, अधिकारियों की गिरफ्तारी शक्ति खत्म, 10000 तक के नोटिस पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget