एक्सप्लोरर

Budget 2024: बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से मिले पीएम मोदी, आर्थिक वृद्धि को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं. यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट भी होगा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले बजट से ऐन पहले गुरुवार को प्रमुख अर्थशास्त्रियों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई. यह बैठक नीति आयोग में हुई.

इन मुद्दों पर हुई बैठक में चर्चा

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बातचीत की. पीएम मोदी ने भी इस बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. उन्होंने बैठक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- प्रमुख अर्थशास्त्रियों से बातचीत की और आर्थिक वृद्धि को मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय को सुना.

 

वित्त मंत्री ने भी लिया बैठक में हिस्सा

खबरों के अनुसार, अर्थशास्त्रियों के साथ पीएम मोदी की इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं. उनके अलावा योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी भी बैठक में शमिल रहे. बैठक में सुरजीत भल्ला और अशोक गुलाटी जैसे अर्थशास्त्री और केवी कामथ जैसे वरिष्ठ बैंकरों ने भी हिस्सा लिया.

तीसरे कार्यकाल का पहला बजट

यह बैठक ऐसे समय हुई, जब मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट लाने की तैयारी कर रही है. अभी एक महीने पहले आए चुनाव परिणाम के बद केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है. उसके बाद अब इसी महीने बजट आने वाला है, जो वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट होगा. चुनाव के कारण फरवरी में मोदी सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था.

विकसित भारत का रोडमैप

ऐसा माना जा रहा है कि मोदी3.0 के पहले बजट में कई बड़े आर्थिक सुधारों का ऐलान हो सकता है और उसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये संदेश दे सकते हैं कि गठबंधन की सरकार होने के बाद भी आर्थिक सुधारों पर कदम सुस्त नहीं पड़ने वाले हैं. बजट में इस बात का रोडमैप भी पेश किया जा सकता है कि देश को 2047 तक किस तरह विकसित देशों की कतार में शामिल किया जाए.

ये भी पढ़ें: खतरे में क्रिप्टोकरेंसी के निवेशक, 6 महीने में हुई 1 अरब डॉलर से ज्यादा की चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget