एक्सप्लोरर

सरकार लाई शानदार योजना, मिलेंगे 36000 रुपये, ये लोग उठा सकते हैं इसका लाभ

Pension Scheme: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत सरकार अब 36000 रुपये सालाना देगी. अब तक 46 लाख से ज्यादा लोग इस स्कीम के लिए एनरॉल कर चुके हैं.

Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana : सरकार असंगठित क्षेत्रों से जुड़े कामगारों (Unorganized Sector Workers) के लिए एक फायदेमंद स्कीम लेकर आई हैं. कम आमदनी वाले लोगों को बुढ़ापे में सहारा देने के लिए सरकार ने एक स्कीम शुरू की है. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana) के तहत सरकार अब 36000 रुपये सालाना देगी. अब तक 46 लाख से ज्यादा लोग इस स्कीम के तहत एनरॉल कर चुके हैं. इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें सरकार भी कॉन्ट्रीब्यूशन देती है. यानी जितने रुपये आप जमा करते हैं, उतने ही सरकार भी अपनी ओर से जमा करती है.

किन लोगों को मिलेगा स्कीम का लाभ?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र के हर कामगार को मिल सकता है. अगर आपकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच है और आपकी महीने की आमदनी 15000 या उससे कम है तो आप इस पेंशन स्कीम का लाभ ले सकते हैं. अगर आपकी मंथली इनकम 15 हजार से ज्यादा है तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं है. साथ ही जो लोग इनकम टैक्स (Income Tax) भरते हैं या ईपीएफओ (EPFO), एनपीएस (NPS) और ईएसआईसी (ESIC) के मेंबर हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.

योजना से जुड़ने के लिए करना होगा ये काम?
इस स्कीम से जुड़ना काफी सिंपल है. योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड (Aadhaar Card) और सेविंग बैंक अकाउंट (Saving Bank Account) होना जरूरी है. प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के तहत खोले गए सभी खाते इस स्कीम के लिए मान्य हैं. आपको बस नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपने अकाउंट के साथ आईएफएससी (IFSC) की जानकारी देेते हुए अप्लाई करना है. सभी प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद सीएससी से ही आपको श्रमयोगी पेंशन अकाउंट नंबर (Shram Yogi Pension Account Number) और श्रम योगी कार्ड (Shram Yogi Card) मिल जाएगा.

36000 रुपये सालाना देगी सरकार
यह स्कीम 60 साल की उम्र के बाद आपको पेंशन के तौर पर लाभ देगी. इस स्कीम से जुड़े लोगों को सरकार हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन देगी यानी साल भर में 36000 रुपये आपको बतौर पेंशन मिलेंगे.

ये भी पढ़ें

ये कंपनी करेगी रीस्ट्रक्चरिंग, 1500 एंप्लाइज की होगी छंटनी, जानें भारतीय बाजार के लिए क्या कहा

Loan Tips: सोच-समझकर लें क्रेडिट कार्ड पर लोन, नहीं तो बाद में हो सकती परेशानी, इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget