एक्सप्लोरर

उबर ने शुरू की ‘उबर हायर’ सर्विसः 12 घंटे तक करें सस्ती दरों पर राइड

नई दिल्लीः एप बेस्ड टैक्सी के बढ़ते चलन के बीच उबर ने एक नई पहल करके इस सेक्टर पर कब्जा जमाने की कोशिश की है. देश के 9 शहरों में एप एग्रीगेटर उबर ने उबर 'हायर' सर्विस की शुरूआत कर दी है. इसके तहत दिल्‍ली, मुंबई और पुणे जैसे मेट्रो शहरों में ग्राहक 12 घंटे तक के लिये कैब बुक करा सकते हैं. इसका 2 घंटे या 30 किलोमीटर तक के लिये कम से कम किराया 449 रुपये से 649 रुपये तक होगा.

उबर ने फिलहाल ये सर्विस 85 भारतीय शहरों में शुरू की है. उबर हायर के तहत यात्री 12 घंटे तक उबर कैब में न्यूनतम दो घंटे या 30 किलोमीटर तक के लिए 449-649 रुपये तक किराया देंगे. उसके बाद प्रति मिनट 2 रुपये और 12 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट से किराया लगेगा. उबर ने कोच्चि में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया था और वहां इसकी सफलतापूर्वक सर्विस के बाद कंपनी ने देश के और 9 बड़े शहरों में सोमवार, 6 फरवरी से लॉन्च कर दिया है.

ऊबर हायर किनके लिए है खास? ये सर्विस खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो नए शहर को एक्सप्लोर करना चाहते हैं और बार बार कैब बुक कराने के झंझट से बचना चाहते हैं. सीनियर सिटीजन्स जो तय समय में कई जगह रुककर पूरे दिन घूमना चाहते हैं जैसे लोगों के लिए ये सर्विस कारगर है. कई बिजनेस मीटिंग अटैंड करनी हैं तो भी उबर हायर की सर्विस आपके लिए एकदम परफेक्ट है.

उबर हायर सर्विस की खास बातें
  • उबर हायर सर्विस नई दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम और नागपुर में शुरू हो गई है.
  • दूसरे शहरों में आने वाले हफ्ते में हायर सर्विस जल्द शुरू की जाएगी.
  • शहर के हिसाब से कीमत और बुकिंग कैंसिल करने का चार्ज अलग-अलग हो सकता है.
  • अपने ब्लॉग के जरिए कंपनी ने इस सेवा के बारे में जानकारी दी. उबर ने ब्लॉग में लिखा है कि उबर हायर एक टाइम बाउंड पेशकश है जिसके तहत ग्राहक एक तय समय के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने के लिए कैब बुक करा सकते हैं.
  • इसमें डायनामिक फेयर लागू नहीं किया जाएगा.
उबर हायर कैसे काम करता है?
  1. अपने स्मार्टफोन में उबर एप डाउनलोड करें और एप खोलकर उबर हायर पर स्लाइड करें.
  2. अपनी पिकअप लोकेशन डालें और राइड रिक्वेस्ट करें.
  3. आपकी उबर आपकी सेवा में आ जाएगी जिसमें एप के जरिए आप ड्राइवर्स की सारी डिटेल्स देख सकेंगे कार की पूरी जानकारी के साथ मसलन कार नंबर, कार मॉडल कार का रंग आदि.
  4. आपकी ट्रिप खत्म होने के वक्त आपकी यात्रा में लगे कुल समय और तय की गई दूरी के आधार पर कुल किराया आ जाएगा जिसे आप कैश में भुगतान कर सकते हैं और उबर की तरफ से इसकी ई-रिसिप्ट आपको मिल जाएगी.

गौरतलब है कि उबर की तगड़ी कांपीटिटर देसी एग्रीगेटर ओला ने इसी प्रकार की सेवा ‘रेंटल्स’ पिछले साल शुरू की थी. यह सेवा देश के 85 भारतीय शहरों में पहले से मौजूद है. ऐसे में उबर ने भी इस सेगमेंट में उतरने का फैसला करके ओला के लिए मुकाबला और बढ़ा दिया है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget