एक्सप्लोरर

Employee Layoffs in Twitter: क्या Elon Musk ट्विटर के 75% कर्मचारियों की छंटनी की बना रहे योजना? कंपनी ने दिया ये जवाब

Employees Layoff in Twitter: ट्विटर अपने कॉस्ट कटिंग पर ध्यान दे रही है. कंपनी अगले साल तक Payroll में करीब 800 मिलियन डॉलर की कटौती की योजना बना रही है.

Twitter Employees Layoff: एलन मस्क (Elon Musk) और ट्विटर (Twitter) के बीच समझौते के बाद से ही ट्विटर का अधिग्रहण (Twitter Acquisition) और इसकी पूरी डील लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. पहले एलन मस्क द्वारा ट्विटर अधिग्रहण, फिर डील और उसके बीच ट्विटर और मस्क के बीच कानूनी लड़ाई लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी. मस्क और ट्विटर के डील के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि ट्विटर कर्मचारियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है. 

शुक्रवार को वाशिंगटन पोस्ट में छपी रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण (Twitter Acquisition by Elon Musk) के बाद कंपनी करीब 75% कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. ऐसे में कंपनी के करीब 75,000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता हैं. इस खबर के बाद से ही कर्मचारियों में बेचैनी का माहौल था. अब इस मामले पर ट्विटर की सफाई आई है.

छंटनी पर ट्विटर ने दी यह सफाई
वाशिंगटन पोस्ट में छपी इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर ने सफाई दी है कि कंपनी फिलहाल इस तरह के किसी छंटनी पर विचार नहीं कर रही हैं. ट्विटर के जनरल काउंसिल Sean Edgeet ने अपने कंपनी के कर्मचारियों को एक मेल करके सूचना दी है कि कंपनी इस तरह की किसी भी बड़ी छंटनी का विचार नहीं कर रही है. ऐसे में कंपनी ने कर्मचारियों को इस तरह की किसी भी खबर के कारण परेशान होने की जरूरत नहीं है.

कंपनी अपने खर्च को कर सकता है कम
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया था कि ट्विटर आने वाले समय में किसी के अधिकार में भी रहे , लेकिन कंपनी अपने कॉस्ट कटिंग पर ध्यान दे रही है. कंपनी अगले साल तक Payroll में करीब 800 मिलियन डॉलर की कटौती की योजना बना रही है. कंपनी फिलहाल कर्मचारियों की छंटनी (Twitter Employees Layoff) को नकार रही है मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की छंटनी का प्लान मस्क के ट्विटर अधिग्रहण से पहले ही बन चुका है.

गौरतलब है कि ट्विटर के अधिग्रहण डील के बारे एलन मस्क ने  यह कहकर अपने कदम यह कहकर पीछे हटा लिए थे कि कंपनी ने उन्हें नकली अकाउंट्स की सही जानकारी नहीं दी थी. बाद में एलन मस्क ने यह ऐलान किया कि वह ट्विटर को आधिकारिक डील के साथ आगे बढ़ेंगे और कंपनी का अधिग्रहण जल्द करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Gold: पिछले धनतेरस से इस धनतेरस तक सोने ने दिया शानदार रिटर्न, फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget