एक्सप्लोरर

Twitter Blue Tick: भारत में Twitter Blue की शुरुआत, जानिए हर महीने कितना देना होगा चार्ज 

Twitter ने भारत में अपना Twitter Blue पेड सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया है. अब आपको 719 रुपए हर महीने देने होंगे. भारत में Twitter Blue की कीमत अमेरिका के मुकाबले ज्यादा है.

Twitter Blue Launched In India : भारत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) ने अपना ट्विटर ब्लू (Twitter Blue) पेड सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया है. जिसके लिए अब आपको 719 रुपए हर महीने देने होंगे. देश के कुछ यूजर्स ने ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue Subscription) के लिए मिले संकेतों को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. आपको बता दे कि भारत में Twitter Blue की कीमत अमेरिका के मुकाबले ज्यादा रखी गई है.

देना होगा चार्ज 

कुछ यूजर्स द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार, भारतीयों से प्रति माह 719 रुपए का शुल्क लिया जा रहा है, जो कि $8.93 है. हालांकि यह सामान्य $8 शुल्क से ज्यादा है. ट्विटर (Twitter) के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर ब्लू को लागू करते हुए कहा था कि विभिन्न देशों में परचेसिंग पावर के अनुपात में कीमत को समायोजित किया जाएगा. कुछ ही लोगों को ट्विटर ब्लू के लिए संकेत मिले हैं. 

पैसा का होगा इस्तेमाल 
ब्लू टिक के लिए पैसे वसूलने की योजना पर एलन मस्क ने कहा कि यूजर्स से मिलने वाली रकम का इस्‍तेमाल ट्विटर के कंटेंट क्रिएटर को प्रोत्‍साहित करने में किया जाएगा. इससे पहले 6 नवंबर को मस्क ने पुष्टि की थी कि भारत में ट्विटर ब्लू के 1 महीने से भी कम समय में शुरू होने की उम्मीद है. 

ट्विटर हैंडल पर ‘आधिकारिक’ लेबल 
देशभर में ट्विटर ने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के रोल-आउट से पहले भारत सरकार के हैंडल और भारतीय मीडिया को ‘आधिकारिक’ के रूप में लेबल करना शुरू कर दिया था. भारत सरकार के कई संगठनों के ट्विटर हैंडल पर ‘आधिकारिक’ लेबल देखा भी गया है.

ट्विटर ब्लू के साथ ये नई सुविधाएं शुरू 

  • एलन मस्‍क ने बताया था कि ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए हर महीन 8 डॉलर देने वाले यूजर्स को और सुविधाएं दी जाएंगी.
  • ब्‍लू टिक वाले यूजर्स को रिप्‍लाई और सर्च में प्राथमिकता मिलेगी. इस फीचर के जरिए स्‍पैम और बॉट अकाउंट को खत्‍म करने में आसानी होगी.
  • ट्विटर पर हर महीने 8 डॉलर देने वाले यूजर्स को लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्‍ट करने की सुविधा मिलेगी. 
  • इन यूजर्स को उन पब्लिशर्स के कंटेंट के लिए भी कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा, जो इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम करते हैं.

 

ये भी पढ़ें 

OLA Cabs: अब ग्राहकों को नहीं मिलेगी ओला प्ले की प्रीमियम सर्विस, जानें क्या है वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget