एक्सप्लोरर

क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में जबरदस्त बढ़त, पहली बार 1 करोड़ के पार पहुंचा भाव; क्यों बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी?

Bitcoin: आज बड़े-बड़े इंवेस्टर्स और संस्थान बिटकॉइन में ज्यादा से ज्यादा पैसा लगा रहे हैं. स्ट्रैटेजी इंक और गेमस्टॉप कॉर्प ने भी बोर्ड की मंजूरी के साथ बिटकॉइन खरीदने की घोषणा की है.

Bitcoin: दुनिया की सबसे फेमस और महंगी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने तो इतिहास रच दिया है. इसकी कीमत बुधवार देर रात 112,000 डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है. इसने 111,988.90 डॉलर (95,88,993 रुपये) के रिकॉर्ड पीक लेवल को टच किया. पिछली बार 0.4 परसेंट की बढ़त के साथ यह 111,259 डॉलर तक पहुंचा था. इस साल की शुरुआत से बिटकॉइन की कीमतों में 18 परसेंट का उछाल आया है. 

क्रिप्टो में निवेश करने की मची होड़ 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेशनल कैपिटल मैनेजमेंट के फाउंडर और सीईओ एंथनी पॉम्प्लियानो ने बुधवार को निवेशकों को लिखे एक पत्र में कहा, बिटकॉइन इकलौती ऐसी संपत्ति है, जिसका साइज बढ़ने के साथ-साथ जोखिम कम होता जाता है.

उन्होंने आगे कहा, जब बिटकॉइन का मार्केट कैप 100-200 बिलियन डॉलर था, तब कुछ ही निवेशक इसमें दांव लगा सकते थे. अब जब इसकी मार्केट वैल्यू और बढ़कर ट्रिलियन में पहुंच चुकी है, तो हर कोई इसमें निवेश करना चाह रहा है. इधर, अमेरिका में ट्रंप की सरकार की क्रिप्टो- फ्रेंडली पॉलिसीज ने भी डिजिटल एसेट्स में निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है और बिटकॉइन की कीमतों में आए इस उछाल के पीछे भी वजह ज्यादा से ज्यादा निवेशकों की इसमें बढ़ी दिलचस्पी है. 

क्रिप्टो पर दांव लगा रहे बड़े निवेशक 

बड़े-बड़े इंवेस्टर्स और संस्थान बिटकॉइन में ज्यादा से ज्यादा पैसा लगा रहे हैं. स्ट्रैटेजी इंक (नैस्डैक: MStr) और गेमस्टॉप कॉर्प (NYSE: GMM) ने भी बोर्ड की मंजूरी के साथ बिटकॉइन खरीदने की घोषणा की है. इससे बिटकॉइन पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. नए बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में भी लगातार निवेश हो रहा है, जिससे लोगों के लिए क्रिप्टो मार्केट में निवेश करना आसान हो गया है. जंग, टैरिफ और राजनीतिक अस्थिरता जैसी वैश्विक परिस्थितियों के बीच अब निवेशकों को सोने की तरह बिटकॉइन भी निवेश का एक सुरक्षित विकल्प लगने लगा है. 

नए कानून से और बढ़त की उम्मीद 

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अमेरिकी सांसदों की ओर से जल्द ही एक नया कानून लाने की भी तैयारी है. 14 जुलाई से शुरू हो रहे क्रिप्टो वीक में डिजिटल एसेट रेगुलेशन से जुड़ा एक विधेयक पेश किया जा सकता है. इससे क्रिप्टो मार्केट को और ज्यादा वैधता और स्थिरता मिलने की उम्मीद है. ऐसे में जाहिर सी बात है कि और भी ज्यादा निवेशक इसकी ओर आकर्षित होंगे. 

ये भी पढ़ें: 

इस ढाबे का सालाना टर्नओवर है 100 करोड़, हर महीने होती है 8 करोड़ की कमाई; दिन-रात लगी रहती है भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget