एक्सप्लोरर

Top Mutual Fund: इन म्युचुअल फंड ने दिया सबसे अच्छा रिटर्न, ये हैं हर केटेगरी के टॉप परफॉर्मर

Mutual Funds Return: वित्त वर्ष 2023-24 में इन स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप म्युचुअल फंड ने सबसे बेहतरीन रिटर्न दिया है. आइए एक नजर बेहतर निवेश देने वाले म्युचुअल फंड पर डाल लेते हैं. 

Mutual Funds Return: म्युचुअल फंड मार्केट के लिए साल 2023 बेहतरीन रहा है. वित्त वर्ष 2023-24 में लार्ज, मिड एवं स्मॉल कैप फंड ने निवेशकों को अच्छा लाभ दिया. कई म्युचुअल फंड (Mutual Fund) ने 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 40 से 50 फीसदी का रिटर्न दिया है. स्मॉल कैप और मिड कैप फंड में निवेश करने वाले वालों को हाई रिटर्न मिले हैं. पिछले वित्त वर्ष में निफ्टी 50 (Nifty 50) भी लगभग 30 फीसदी ऊपर गया है. आइए एक नजर बेहतर निवेश देने वाले म्युचुअल फंड पर डाल लेते हैं. 

स्मॉल कैप फंड्स 

स्मॉल कैप फंड्स (Small cap funds) ने पिछले साल मजबूत प्रदर्शन किया है. बंधन स्मॉल कैप फंड ने एक साल में 69 फीसदी रिटर्न दिया. इसके अलावा क्वांट स्मॉल कैप फंड ने 66 फीसदी, महिंद्रा मैनूलाइफ स्मॉल कैप फंड ने 65 फीसदी और आईटीआई स्मॉल कैप फंड ने 62 फीसदी तक रिटर्न दिया है.

मिड कैप फंड्स 

पिछले वित्त वर्ष में मिड कैप फंड्स (Mid Cap Funds) ने क्वांट मिड कैप फंड ने 65 फीसदी, आईटीआई मिड कैप फंड ने 62 फीसदी, मोतीलाल ओसवाल ने 60 फीसदी, महिंद्रा मैनूलाइफ मिड कैप फंड ने 59 फीसदी और एचडीएफसी मिड कैप ने 57 फीसदी रिटर्न दिया है.  

लार्ज कैप फंड्स 

लार्ज कैप फंड्स (Large cap funds) को अपना कम से कम 80 फीसदी निवेश लार्ज कैप स्टॉक्स में करना पड़ता है. वित्त वर्ष 2023-24 में क्वांट लार्ज कैप फंड्स ने 52 फीसदी, बैंक ऑफ इंडिया ब्लूचिप ने 47 फीसदी, जेएम लार्ज कैप ने 45 फीसदी, निपोन इंडिया लार्ज कैप फंड ने 44 फीसदी और टॉरस लार्ज कैप फंड ने 44 फीसदी रिटर्न दिया है. यहां यह समझना आवश्यक है कि पिछले रिटर्न भविष्य की सफलता की गारंटी नहीं हो सकते. इसलिए सोचा समझकर निवेश करें. यह सभी आंकड़े एम्फी (AMFI) से लिए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Swiggy IPO: स्विगी ने फिर बदल लिया अपना नाम, नई पहचान में दिखेगी आईपीओ की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget