एक्सप्लोरर

Swiggy IPO: स्विगी ने फिर बदल लिया अपना नाम, नई पहचान में दिखेगी आईपीओ की झलक

Swiggy Name Change: फूड डिलीवरी कंपनी ने साल 2023 में अपना नाम बंडल टेक्नोलॉजीस से बदलकर स्विगी प्राइवेट लिमिटेड कर लिया था. अब आईपीओ लाने से पहले नाम एक बार फिर बदला गया है.

Swiggy Name Change: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी बहुत जल्द अपना आईपीओ लेकर आने वाली है. इससे पहले कंपनी ने अपने नाम में बदलाव किया है. स्विगी प्राइवेट लिमिटेड (Swiggy Private Limited) अब स्विगी लिमिटेड (Swiggy Limited) बन गई है. इस बदलाव से समझ आ रहा है कि अब स्विगी पब्लिक ट्रेडेड कंपनी बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है. स्विगी बहुत जल्द अपने आईपीओ से जुड़े दस्तावेज सेबी को सौंप सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस साल के अंत तक अपना आईपीओ (Swiggy IPO) मार्केट में उतार सकती है. 

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को दिए दस्तावेज

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को दिए गए दस्तावेज के जरिए नाम में किए गए बदलाव का खुलासा हुआ है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी आईपीओ के जरिए कंपनी को नेक्स्ट स्टेज पर ले जाना चाहती है. कंपनी लगातार अपनी सेवाओं का दायरा भी बढ़ा रही है. अभी हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि स्विगी श्रीनगर की डल झील पर हाउसबोट्स तक खाना डिलीवर करेगी. 

लगभग 8000 करोड़ रुपये का होगा आईपीओ 

जानकरी के अनुसार, स्विगी लगभग 1 अरब डॉलर (8000 करोड़ रुपये) का आईपीओ लेकर आएगी. स्विगी के अलावा कई नई कंपनियां इस साल मार्केट में उतरने को तैयार बैठी हैं. इनमें ओला इलेक्ट्रिक, फर्स्ट क्राई, ऑवफिस और होनासा कंज्यूमर भी ड्राफ्ट पेपर फाइल कर चुके हैं.    

साल 2023 में भी बदला गया था कंपनी का नाम 

स्विगी ने इससे पहले भी एक बार अपना नाम बदला था. पहले कंपनी को बंडल टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड (Bundl Technologies Pvt Ltd) के नाम से जाना जाता था. कंपनी चाहती थी कि उसका नाम बिजनेस से जुड़ा हुआ लगे इसलिए फरवरी, 2023 में स्विगी ने यह नाम बदलकर स्विगी प्राइवेट लिमिटेड कर लिया था. अब कंपनी का नया नाम स्विगी लिमिटेड हो गया है. आईपीओ लाने से पहले स्विगी अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने में जुटी हुई है. उसके क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट (Instamart) पर काफी कैश बर्न हो रहा है. इसे घटाने के प्रयास जारी हैं.

ये भी पढ़ें 

Byju Salary: बायजू में बंटने लगी सैलरी, पैसा आने के लिए करना होगा लंबा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget