एक्सप्लोरर

Health Insurance कराते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकते हैं परेशान

Health Insurance: आज के दौर में इलाज कराना काफी महंगा हो गया है. ऐसे में अधिकतर लोग हेल्थ इंश्योरेंस कराना पसंद कर रहे हैं ताकि वे अपना और परिवार का बेहतर इलाज करा सकें.

Health Insurance Tips: वर्तमान समय में बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा पाने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस कराना काफी जरूरी हो गया है. खासतौर से कोरोना महामारी के दौर में इसका चलन काफी बढ़ गया है. तमाम कंपनियों ने अब अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कोविड-19 का इलाज भी शामिल कर लिया है. महामारी के इस दौर में देश के करोड़ों लोग हेल्थ इंश्योरेंस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. बाजार में तमाम कंपनियां सस्ते दामों पर हेल्थ इंश्योरेंस दे रही हैं, लेकिन यह पॉलिसी खरीदने से पहले आपको कुछ चीजें जरूर चेक कर लेनी चाहिए. अगर आप इसमें लापरवाही बरतेंगे, तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. 

हेल्थ इंश्योरेंस कराते वक्त इन 5 बातों का रखें ध्यान 
1. आप इंश्योरेंस कराने से पहले अपना बजट चेक कर लें. कोशिश करें कि आप कम से कम बजट में बेहतर पॉलिसी चुनें, ताकि आपके साथ आपका परिवार में उसमें कवर हो जाए. आप इसके लिए इंटरनेट पर जाकर टॉप कंपनियों की पॉलिसी की तुलना कर सकते हैं. इस बारे में आप किसी एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं. 

2. सबसे पहले आप हेल्थ इंश्योरेंस की सबसे बेहतर कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर क्लेम रिजेक्शन रेश्यो (CRR) चेक कर लें. सीआरआर का मतलब होता है कि कंपनी ने पिछले कुछ सालों में कितने मामलों में क्लेम रिजेक्ट किया है. जिस कंपनी का सीआरआर ज्यादा होता है, उसका इंश्योरेंस लेने से बचना चाहिए. 

3. आज के दौर में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते वक्त यह जरूर चेक कर लें कि आपकी पॉलिसी में कोविड-19 संक्रमण का इलाज शामिल है या नहीं. परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना को कवर करने वाली पॉलिसी लेना समझदारी होगी. इस बारे में कंपनी की पूरी शर्तों को पढ़ने के बाद ही आगे बढ़ें.

4. अगर आप बेहतर जानकारी के साथ पॉलिसी का चुनाव करेंगे तो आपके लिए फायदेमंद होगा. बाजार में तमाम ऐसी पॉलिसी उपलब्ध हैं, जिनमें एकमुश्त प्रीमियम में आप और आपका परिवार कवर हो जाता है. इसके अलावा किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता कंपनी द्वारा प्रदान की जाती है. 

5. आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते वक्त सभी नियम और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें. अगर आपका कोई सवाल है तो उसे संबंधित कर्मचारी के साथ डिस्कस कर लें. हालांकि अब आप अपनी कंपनी की सेवाओं से असंतुष्ट होने पर अपनी हेल्थ पॉलिसी को दूसरी कंपनी में पोर्ट करा सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Investment in Mutual Fund: लम्बी अवधि में अच्छा फायदा दिला सकते हैं फ्लेक्सी कैप फंड, जानें इनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget