एक्सप्लोरर

खाने के नहीं थे पैसे, सिर्फ चाय-पानी से कर रहा था गुजारा... लिंक्डइन ने ऐसे बदली स्विगी के डिलीवरी वाले की किस्मत

सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है और इसके साथ ही इन सोशल प्लेटफॉर्म्स की अहमियत भी बढ़ी है. अब ये जीवन के तमाम पहलुओं को गहराई से प्रभावित करने लगे हैं...

सोशल मीडिया आज के समय में काफी पावरफुल टूल बन चुका है. यहां न सिर्फ सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चाएं होती हैं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भी यह सशक्त प्लेटफॉर्म का काम करते हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया की मदद से एक जरूरतमंद को नौकरी मिल पाई, जो मजबूरी में स्विगी के साथ डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम कर रहा था.

पैदल चलकर की डिलीवरी

टेक कंपनी फ्लैश की मार्केटिंग मैनेजर प्रियांशी चंदेल ने यह कहानी लिंक्डइन पर शेयर की है. यह कहानी स्विगी के एक डिलीवरी एजेंट की है, जो उनका खाना पहुंचाने गया था. डिलीवरी एजेंट जब खाना लेकर पहुंचा तो वह लेट हो चुका था और बेहद थका हुआ था. जब प्रियांशी ने उससे देरी का कारण पूछा तो साहिल सिंह नाम के उस डिलीवरी एजेंट ने बताया कि उसके पास आने-जाने के लिए कोई बाइक नहीं है. इस कारण वह पैदल ही 3 किलोमीटर दूर से डिलीवरी लेकर आया है.

नौकरी खोजने में मांगी मदद

साहिल ने प्रियांशी को बताया कि वह इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियर है. पहले उसने बायजु और निंजाक्राफ्ट जैसी कंपनियों के साथ काम भी किया है. उसे महामारी के दौरान वापस अपने घर जम्मू जाना पड़ गया था. अभी उसके पास कोई नौकरी नहीं है और इस कारण उसके पास न तो घर के किराये के लिए पैसे हैं, न ही कुछ खाने-पीने के लिए. साहिल ने प्रियांशी से कहा था कि उसे पैसों की मदद नहीं चाहिए, बल्कि नौकरी खोजने में मदद चाहिए.


खाने के नहीं थे पैसे, सिर्फ चाय-पानी से कर रहा था गुजारा... लिंक्डइन ने ऐसे बदली स्विगी के डिलीवरी वाले की किस्मत

नहीं थे खाने-पीने के पैसे

बकौल प्रियांशी, साहिल ने उन्हें बताया, मैंने एक सप्ताह से कुछ नहीं खाया है. सिर्फ चाय और पानी से गुजारा हो रहा है. मैं आपसे कुछ मांग नहीं रहा हूं. आप मुझे नौकरी दिला दो. मैं पहले 25 हजार कमा रहा था. मेरी उम्र 30 साल है. मेरे माता-पिता बूढ़े हो रहे हैं और ऐसे में मैं उनसे पैसे नहीं मांग सकता.

प्रियांशी ने इस पोस्ट के साथ में साहिल की मार्कशीट और उसके कांटैक्ट डिटेल्स को भी शेयर किया, ताकि लोग उसकी मदद कर सकें. शेयर की गई मार्कशीट के अनुसार, साहिल ने जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड से स्कूलिंग की है और मेवाड़ यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई की है.

अंतत: मिल गई साहिल को नौकरी

इसके बाद लिंक्डइन पर वह पोस्ट वायरल हो गई. किसी ने साहिल के यूलू अकाउंट को रिचार्ज कर दिया तो कोई उन्हें रहने के लिए जगह की ऑफर देने लगा. कइयों ने साहिल को नौकरी की भी पेशकश की. बाद में प्रियांशी ने बताया कि साहिल को नौकरी मिल गई है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि साहिल को कहां और कैसी नौकरी मिली है.

ये भी पढ़ें: थम गई अडानी पावर की उड़ान, अडानी के सभी शेयरों ने की धीमी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget