एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks: साल 2022 में इन शेयरों ने निवेशकों को बनाया मालामाल, ये हैं छप्परफाड़ रिटर्न देने वाले शेयर

साल 2022 में कुछ Multibagger स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को 1000 से 2000 फीसदी तक का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है. ऐसे कुल 17 शेयर हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

Multibagger Stocks For 2022 In India: अगर आप शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश करते हैं, या नए साल 2023 से इन्वेस्ट करने के बारे में प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. इस खबर में हम आपको साल 2022 के कुछ मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stocks) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. जिन्होंने अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है. इन मल्टीबैगर स्टॉकों ने इस साल अपने निवेशकों को 1000 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है. जानिए कौन से ये स्टॉक हैं, जिन्होंने बंपर मुनाफा दिया है. 

सालाना आधार पर देखें कितनी हुई ग्रोथ 

शेयर मार्केट के लिए साल 2022 में काफी उथल-पुथल देखा गया. शेयर मार्केट के लिए यह साल शुक्रवार यानि 30 दिसंबर 2022 को खत्म हो गया. साल के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE) और एनएसई (NSE) निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं. सालाना आधार पर सेंसेक्स ने निवेशकों को 4.44 फीसदी तो, वहीं निफ्टी ने 4.32 फीसदी का रिटर्न दिया है.

17 शेयर ने दिया रिटर्न 

इस साल रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण ब्याज दरों में बढ़ोतरी और चीन में कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण ग्लोबल लेवल पर मार्केट में सुस्ती का माहौल रहा है. शेयर मार्केट में इस साल कम से कम 17 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने अपने निवेशकों को 1000 फीसदी से भी ज्यादा मुनाफा दिया है. वहीं, 3 शेयरों ने 2,000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. जबकि 1 शेयर ने छप्परफाड़ 6,700 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये है छप्परफाड़ रिटर्न देने वाला शेयर

बड़ौदा रेयॉन इंडस्ट्रीज (Baroda Rayon Industries) साल 2022 का सबसे बड़ा मल्टीबैगर शेयर बना है. इसने निवेशकों को सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है. शेयर मार्केट में बड़ौदा रेयॉन के शेयरों का कारोबार 1 जून 2022 से शुरू हुआ. उस समय शेयर की कीमत 4.64 रुपये थी जो साल के आखिरी दिन बढ़कर 316.50 रुपये पर पहुंच गई. इस शेयर ने 1 साल में अपने निवेशकों को 6,721.12 फीसदी रिटर्न दिया. किसी निवेशक ने अगर 1 जून 2022 को बड़ौदा रेयॉन के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसकी वैल्यू आज करीब 68 लाख रुपये होती. 

2000 फीसदी से ज्यादा दिया रिटर्न 

राज रेयॉन इंडस्ट्रीज (Raj Rayon Industries) और अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज (Amber Protein Industries) दोनों शेयरों ने इस साल अपने निवेशकों को 2000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. राज रेयॉन इंडस्ट्रीज के शेयरों ने इस साल के दौरान अपने निवेशकों को 2,581.48 फीसदी का रिटर्न दिया है. अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज के शेयरों के भाव में भी इस साल करीब 2,189.89 फीसदी का उछाल आया है. किसी निवेशक ने अगर इन शेयरों में 2022 की शुरुआत में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो 1 साल में उसकी वैल्यू 20 गुना से भी ज्यादा बढ़ जाती.

ये हैं वो 14 शेयर, जिन्होंने 1000 फीसदी से ऊपर दिया रिटर्न

साल 2022 में शेयर मार्केट में 14 शेयरों ने अपने निवेशकों को 1,000 से 2,000 फीसदी के बीच रिटर्न दिया. इनमें से हेमांग रिसोर्सेज के शेयरों की कीमत इस साल 1,929.13 फीसदी बढ़ी है. इस साल में 1,000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयरों में मुनोथ फाइनेंशियल सर्विसेज (Munoth Financial Services), कैसर कॉरपोरेशन (Kaiser Corporation), एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (SEL Manufacturing Company), अशनिशा इंडस्ट्रीज (Ashnisha Industries), एलायंस इंटीग्रेटेड मेटालिक्स (Alliance Integrated Metallics), स्पेसनेट एंटरप्राइजेज इंडिया (Spacenet Enterprises India), रीजेंसी सिरेमिक (Regency Ceramics), आईएफएल एंटरप्राइजेज (IFL Enterprises), एसजी फिनसर्व (SG Finserv), निनटेक सिस्टम्स (Nintek Systems), क्वेस्ट सॉफ्टेक (Quest Softech), सिल्फ टेक्नोलॉजीज (Silph Technologies) और आरएमसी स्विचगियर्स (RMC Switchgears) के नाम शामिल हैं.

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

ये भी पढ़ें-

ITR And GST Filing: जीएसटी और आईटीआर भरने का आखिरी मौका खत्म, कारोबारियों ने की तारीख बढ़ाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget