एक्सप्लोरर

Stocks in Focus: बजट से कई सेक्टर्स को होगा फायदा, बाजार में ये शेयर करा सकते हैं कमाई

Interim Budget 2024: बजट के दिन भले ही शेयर बाजार की चाल सुस्त रही, लेकिन एक दिन बाद शुक्रवार को बाजार में अच्छी तेजी देखी जा रही है...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक दिन पहले अंतरिम बजट पेश कर दिया. बजट के दौरान शेयर बाजार का माहौल काफी उदासीन रहा. पूरे दिन सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद बजट के दिन बाजार अंतत: हल्के नुकसान में बंद हुआ. हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि इस बजट से कई सेक्टर फायदे में रह सकते हैं और ऐसे में कुछ शेयर अपने निवेशकों को अच्छी कमाई करा सकते हैं.

1 रुपये के खर्च से मिलेंगे 6-7 रुपये

बाजार पर शोध व सलाह देने वाली फर्म सीएनआई रिसर्च ने बजट के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. फर्म का कहना है कि सरकार के कैपेक्स पर जोर देने से इकोनॉमी को मजबूती मिलेगी. अभी सरकार के द्वारा खर्च किए जा रहे हर एक रुपये से आने वाले समय में सरकारी खजाने को 6 से 7 रुपये मिलने वाले हैं. सीएनआई रिसर्च ने उसमें वैसे संभावित शेयरों के बारे में बताया है, जिन्हें बजट से फायदा हो सकता है और जो निवेशकों को फायदा करा सकते हैं.

बजट में इन सेक्टर को मिली प्राथमिकता

सीएनआई रिसर्च का कहना है कि एयरक्राफ्ट और एयरोइंजन के लिए 40,777 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. यह सिविल एविएशन सेक्टर के शेयरों के लिए सकारात्मक है. सेमीकंडक्टर के लिए 6,903 करोड़ रुपये के प्रावधान से इस सेक्टर से जुड़े शेयरों को फायदा होगा. सोलर पावर के लिए 8,500 करोड़ रुपये दिए जाने से सोलर बिजनेस में लगी कंपनियों के शेयर मजबूत होंगे.

रेलवे के प्रावधान से इन्हें होगा लाभ

सरकारी कंपनी भेल के शेयर को इस बजट से काफी लाभ मिल सकता है. इक्विपमेंट के लिए 62,343 करोड़ रुपये का और नेवल फ्लीट के लिए 23,800 करोड़ रुपये का प्रावधान इस स्टॉक के लिए सकारात्मक है. रॉलिंग स्टॉक के लिए 77 हजार करोड़ रुपये दिए जाने से भेल समेत इंटीग्रा इंजीनियरिंग और सीमेंस जैसे शेयर लाभान्वित हो सकते हैं. इंटीग्रा इंजीनियरिंग को रेलवे के 6,500 करोड़ रुपये के काम से भी फायदा हो सकता है. इंटीग्रा समेत अन्य रेलवे शेयरों को 45 हजार करोड़ रुपये के रेलवे सेफ्टी फंड का लाभ मिल सकता है.

एनर्जी सेक्टर के ये शेयर दमदार

बजट में मैन्युफैक्चरिंग के लिए 59,298 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. इससे पीएसयू ऑर्डर तेज होंगे. दामोदर वैली, एनएचपीसी, पावरग्रिड कॉरपोरेशन और एसजेवीएन जैसी कंपनियों के शेयरों को 67 हजार करोड़ रुपये के निवेश आवंटन का लाभ मिलेगा. रेलवे स्टॉक्स को बुलेट ट्रेन के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के एलोकेशन का फायदा होगा.

इन सरकारी शेयरों पर भी रहेंगी नजरें

बजट के बाद कई सरकारी शेयर फोकस में रहने वाले हैं. बजट में सेल के लिए 6,300 करोड़ रुपये, बीपीसीएल के लिए 11 हजार करोड़ रुपये, एचपीसीएल के लिए 10,770 करोड़ रुपये, इंडियन ऑयल के लिए 27,374 करोड़ रुपये और ओएनजीसी के लिए 30,800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. ऐसे में ये सरकारी शेयर बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या हैं बीयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न और इसे किस तरह से समझें? एक्सपर्ट से जानें इसके सारे डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget