एक्सप्लोरर

इस साल इन मल्टीबैगर स्टॉक्स ने दिए छप्परफाड़ रिटर्न्स, 400% के साथ निवेशकों को किया मालामाल

Multibagger Stocks: एलिटकोन इंटरेनशनल ने इस साल निवेशकों को चार सौ फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है. इसमें आयी तेजी ने निवेशकों को भी हैरान कर दिया है.

Multibagger Stocks: शेयर बाजार जहां एक तरफ जोखिम का खेल है तो वहीं इसमें अगर सही स्टॉक्स का चुनाव हो तो आपको लखपति से करोड़पति बनने से भी कोई नहीं रोक सकता है. यानी, आपकी किस्मत खुल सकती है. इस साल के कुछ ऐसे स्टॉक्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसने करीब चार सौ फीसदी का जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. जी हां, इनमें से कई कंपनियों का मार्केट कैप 25-26 सौ करोड़ से भी ज्यादा है.

1- एनएसीएल इंडस्ट्रीज

एनएसीएल एग्रो-कैमिकल सेक्टर की कंपनी है. इस कंपनी के शेयर ने साल 2025 में करीब दौ सौ फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है. एनएसीएल ने केमिकल उद्योग में आयी तेजी का न सिर्फ फायदा उठाया बल्कि 67 रुपये से शुरू होने वाले इस कंपनी के शेयर का भाव 52 वीक के हाई पर पहुंचकर 220 रुपये तक पर पहुंच गया था.

2-कोठियारी इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन 

साल 2025  में जिन कंपनियों के स्टॉक्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है, उनमें से एक कोठियारी इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन भी है. कई निवेशकों को इसमें मिले रिटर्न ने हैरान कर दिया. कभी सत्तासी रुपये शुरु हुए इस कंपनी के शेयर के भाव 52 वीक के हाई पर जाकर 427 रुपये तक पहुंच चुका है. 

3-केमलिन फाइन साइंसेज

इस कंपनी के शेयर ने पिछले छह महीने के दौरान करीब एक सौ चौवालीस फीसदी का जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. ये कंपनी एंटीऑक्सीडेंट्स और फूड प्रिजर्वेटिव्स बनाती है. इसके स्टॉक्स इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और शानदार ग्रोथ की वजह से निवेशकों की पहली पसंद बने रहे.

4-एलिटकोन इंटरनेशनल

एलिटकोन इंटरेनशनल ने इस साल निवेशकों को चार सौ फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है. इसमें आयी तेजी ने निवेशकों को भी हैरान कर दिया है. इस साल जनवरी के महीने में यानी छह महीने पहले 102 रुपये से इस स्टॉक की शुरुआत हुई थी, लेकिन अब ये शेयर 500 रुपये से ज्यादा पर पहुंच चुका है. इसका 52 वीक का हाई छह सौ तीस रुपये रहा है. अगर किसी निवेशक ने इस कंपनी में 2 लाख रुपये लगाया होता तो आज ये 10 लाख रुपये हो चुका होता.

ये भी पढ़ें: किरलोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड देगा 350 फीसदी डिविडेंड, जानिए कब है रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget