एक्सप्लोरर

Airline Regulation: हवाई जहाज़ को लेजर लाइट दिखाने पर होगी जेल, जानें क्या है नियम

अगर व्यक्ति की पहचान नहीं होती है, तो प्रभावित एयरलाइन परिचालक संबंधित पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया जाएगा.

Airline Rule and Regulation : अगर आपके घर या ऑफिस की छत से हवाई जहाज़ उड़ रहा हो तो, इस बात का ध्यान जरूर रखें नहीं तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किसी भी भारतीय हवाई अड्डे (Indian Airports) के आसपास के क्षेत्रों में किसी विमान पर लेजर लाइट फ्लैश (Laser Light Flash) करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का प्रस्ताव जारी कर दिया है.

हो सकती है FIR
मंत्रालय ने 6 जुलाई की एक अधिसूचना में विमान नियम, 1937 में संशोधन की मांग की है. यह प्रस्ताव बनाया गया है कि यदि लेजर लाइट का उपयोग करने वाले व्यक्ति की पहचान होती है, तो उसे पहले केंद्र सरकार के एक अधिकारी द्वारा नोटिस दिया जाएगा. यदि ऐसा व्यक्ति नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर लेजर लाइट बंद नहीं करता है, तो केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने का अधिकार है. साथ ही भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत कार्रवाई करने के लिए संबंधित पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया जा सकता है. प्रस्ताव में कहा कि अगर व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती है, तो प्रभावित एयरलाइन परिचालक या हवाईअड्डा संचालक संबंधित पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया जाएगा. पुलिस IPC की धाराओं के तहत लेजर लाइट चमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर सके.

दे सकते हैं सुझाव
विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) के अनुसार हितधारक और आम जनता विमान नियम, 1937 में इन प्रस्तावित संशोधनों पर 6 अगस्त तक अपने सुझाव दे सकते हैं. पिछले साल अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान कई पायलट्स ने ऐसी शिकायत की थी. पायलट्स ने कोलकाता हवाईअड्डे के हवाई यातायात नियंत्रक से शिकायत की थी कि जब वे अपने विमान को उतार रहे थे, तो उनका ध्यान भटक रहा था. ऐसी ही शिकायत अगस्त 2017 में इंडिगो के पायलट ने दिल्ली हवाईअड्डे के हवाई यातायात नियंत्रक से की थी.

विमान हो सकता है क्रैश 
आजकल विवाह, पार्टी या मेलों और उत्सवों में लेजर लाइट का उपयोग होता है. आपको बता दें कि लेजर लाइट की रोशनी काफी दूर तक जाती है. एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही होती है. एयरपोर्ट के आस-पास इस तरह की लेजर लाइट जले होने से इनका फोकस विमानों पर भी पड़ जाता है. यह एविएशन सिक्युरिटी के लिए बेहद खतरनाक है. पायलेट का ध्यान भटकने से विमान क्रैश भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

Costly Loan: इस सरकारी बैंक से लोन लेना हुआ महंगा, MCLR रेट में इजाफा, देखें लेटेस्ट रेट ऑफ इंटरेस्ट

RBI Penalty: आरबीआई ने दो बैंकों पर ठोका जुर्माना! कहीं आपका अकाउंट इन दो बैंकों पर में तो नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget