एक्सप्लोरर

Mobile Number Port: एक जुलाई से बदल रहे नियम, ऐसे यूजर पोर्ट नहीं कर पाएंगे मोबाइल नंबर

MNP Regulations: अगले महीने की शुरुआत से मोबाइल नंबर से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं. सरकार ने आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए नियमों को कड़ा किया है...

अगले महीने की पहली तारीख से मोबाइल नंबर समेत दूरसंचार के नियम बदलने वाले हैं. सरकार ने धोखाधड़ी जैसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए दूरसंचार के नियमों को संशोधन कर सख्त बनाया है. संशोधित कानून 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होने वाला है.

ट्राई ने 14 मार्च को किया था जारी

इस बारे में संचार मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा है कि टेलीकम्युनिकेशन मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (9वां संशोधन) नियमन, 2024 01 जुलाई से लागू होने वाला है. बयान के अनुसार, भारतीय दूरसंचार नियामकीय प्राधिकरण यानी ट्राई ने नए कानून को 14 मार्च 2024 को जारी किया था. अब वे लागू होने जा रहे हैं.

यूनिक पोर्टिंग कोड का नया प्रावधान

मंत्रालय का कहना है कि कानून में किया गया संशोधन आपराधिक तत्वों के द्वारा सिम स्वैप या सिम रिप्लेसमेंट का तरीका अपनाकर मोबाइल नंबर को पोर्ट करने के मामलों पर लगाम लगाने के लिए है. इस संशोधित कानून के तहत एक नया प्रावधान जोड़ा गया है, जो मोबाइल नंबर पोर्ट करने के लिए मंगाए जाने वाले यूनिक पोर्टिंग कोड यानी यूपीसी को लेकर है.

ऐसे रिक्वेस्ट होंगे रिजेक्ट

मंत्रालय ने बताया है- नए कानून ने यूनिक पोर्टिंग कोड के रिक्वेस्ट को रिजेक्ट करने का अधिकार दिया है. खासकर वैसी परिस्थितियों में यूनिक पोर्टिंग कोड के रिक्वेस्ट को रिजेक्ट किया जा सकता है, जिनमें सिम को स्वैप करने या रिप्लेस किए जाने के बाद 7 दिनों के भीतर पोर्ट कोड का रिक्वेस्ट भेजा गया हो. इसका मतलब हुआ कि सिम स्वैप या सिम रिप्लेसमेंट के बाद कम से कम 7 दिन गुजरने के बाद ही मोबाइल नंबर को पोर्ट करना संभव होगा.

सरकार ने फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए कई बदलाव किए हैं, जो एक जुलाई से लागू हो रहे हैं. एक जुलाई से हो रहे कुछ प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं...

  • अब एक आईडी पर सिर्फ 9 सिम कार्ड लिए जा सकते हैं. जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तरी राज्यों के मामले में यह लिमिट 6 सिम कार्ड की है.
  • लिमिट से ज्सादा सिम कार्ड लेने पर भारी जुर्मान लगेगा. पहली बार उल्लंघन पर 50 हजार रुपये का और दूसरी बार उल्लंघन पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा.
  • गलत तरीके से किसी दूसरे व्यक्ति की आईडी पर सिम कार्ड लेने पर 3 साल की जेल व 50 लाख के जुर्माने जैसी भारी सजा हो सकती है.
  • यूजर की सहमति के बिना कंपनियां कमर्शियल मैसेज नहीं भेज पाएंगी. नियम तोड़ने पर 2 लाख तक का जुर्माना देना होगा.
  • आपातकालीन स्थिति में सरकार पूरे टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क को अपने हाथों में ले सकेगी. सरकार कॉल व मैसेज को इंटरसेप्ट भी कर पाएगी.

ये भी पढ़ें: साल भर में दिया 152 फीसदी रिटर्न, अभी एनालिस्ट को दिख रही इतनी गुंजाइश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
5 रुपया महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी उछला; जानें किसने अचानक बढ़ाई कीमत?
5 रुपया महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी उछला; जानें किसने अचानक बढ़ाई कीमत?
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget