एक्सप्लोरर

Tax Savings On Home Loan: अपना घर खरीदने का है प्लान? ऐसे डबल कर सकते हैं टैक्स की बचत

Description- होम लोन लेना टैक्स सेविंग के लिहाज से काफी अच्छा विकल्प है. आप होम लोन के मूल धन और ब्याज को मिलाकर टैक्सेबल इनकम को 3.5 लाख रुपये तक कम कर सकते हैं...

Home Loan Tax Savings: बहुत से लोग सोचते हैं कि लोन लेकर घर खरीदना ठीक नहीं है, इसीलिए वे दूसरी जगह निवेश करते हैं. हालांकि, कई फाइनेंशियल प्लानर होम लोन लेकर घर खरीदने और रिकरिंग इन्वेस्टमेंट या SIP की जगह EMI भरने की सलाह देते हैं.  हालांकि अगर आप इनकम टैक्स भर रहे हैं तो घर खरीदना खासकर लोन पर घर खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. आइए बात करते हैं कि आयकर कानून (Income Tax Act) के तहत होम लोन (Home Loan) लेने के क्या फायदे हैं और कैसे आप टैक्स की बचत को डबल यानी दोगुना कर सकते हैं?

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि घर खरीदना या किराये पर रहना... इस बहस का औचित्य क्या है. घर खरीदना खासकर पहला घर खरीदना निवेश से ज्यादा भावनात्मक फैसला होता है. पहला घर हर कोई खुद के रहने के लिए खरीदता है, क्योंकि अपना घर कई तरह से मानसिक शांति देने वाला होता है, जो किराये के घर में संभव नहीं है. अगर हम इनकम टैक्स के लिहाज से देखें तो ऐसे में भी अपना घर खरीदना फायदेमंद है. किराये की स्थिति में सिर्फ एचआरए क्लेम किया जा सकता है, जबकि लोन लेकर घर खरीदने पर कई छूट क्लेम करने का मौका मिलता है.

क्लेम कर सकते हैं ये डिडक्शंस

आयकर कानून के तहत, होम लोन के प्रिंसिपल अमाउंट के रिपेमेंट पर सेक्शन 80C के तहत डेढ़ लाख रुपये तक डिडक्शन लिया जा सकता है. वहीं, सेक्शन 24(b) के तहत, होम लोन के ब्याज पर 2 लाख रुपये तक का डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है. कर्ज लेने वाला व्यक्ति इन दोनों को मिलाकर एक वित्त वर्ष में कर बचत में 3.5 लाख रुपये तक का क्लेम कर सकता है.

ज्वाइंट लोन लेने पर डबल लाभ

अगर आप अपनी पत्नी के साथ ज्वाइंट होम लोन लेते हैं तो आप दोनों अलग-अलग इन बेनिफिट्स को क्लेम कर सकते हैं. ऐसे में कम्बाइन लिमिट सेक्शन 80C के तहत 3 लाख रुपये और सेक्शन 24 (b) के तहत 4 लाख रुपये होगी. यानी कुल 7 लाख रुपये का डिडक्शन मिलेगा. यह ऐसा कदम है, जो आपके होम लोन को एसेट क्रिएशन टूल के साथ टैक्स सेविंग एवेन्यू बना सकता है.

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

हालांकि, टैक्स बेनिफिट का लाभ लेने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. होम लोन का को-बॉरोअर खरीदी गई प्रॉपर्टी में को-ओनर भी होना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर वह टैक्स में लाभ नहीं उठा सकता है. ऐसे मामलों में EMI चुकाने में हिस्सेदार होने के बावजूद उसे टैक्स बेनिफिट नहीं मिल पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPS Pension: न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 7500 करने की मांग, सरकार ने संसद में दिया ये जवाब
न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 7500 करने की मांग, सरकार ने संसद में दिया ये जवाब
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस
180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget