एक्सप्लोरर

Tata Technologies IPO: टाटा टेक के आईपीओ ने कर दिया कमाल, पहले ही दिन 6.54 गुना तक हुआ सब्सक्राइब

Tata Technologies IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के लिए निवेशकों के बीच जबरदस्त क्रेज है. इस आईपीओ को निवेशकों द्वारा पहले ही दिन 6.54 गुना तक सब्सक्रिप्शन मिल गया है.

Tata Technologies IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ ने खुलते ही कमाल कर दिया है. इस इश्यू को लेकर निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. करीब 20 साल के बाद आए टाटा ग्रुप के आईपीओ को निवेशकों द्वारा जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इश्यू के खुलते ही पहले दिन यह 6.54 गुना तक सब्सक्राइब हो गया है. खास बात ये रही कि निवेशक इस आईपीओ के लिए इस कदर उत्साहित थे कि इश्यू के खुलते ही यह केवल 36 मिनट के भीतर ही पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था.

इतने शेयरों की लगी बोली

22 नवंबर को खुले टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में आप 24 नवंबर यानी शुक्रवार तक बोली लगा सकते हैं. कंपनी के 4.5 करोड़ शेयरों के बदले में निवेशकों ने पहले ही दिन 29.43 करोड़ इक्विटी शेयरों की बोली लगाई है. इससे पहले कंपनी ने 67 एंकर निवेशकों से 791 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए थें.

क्या है आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस-

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन स्टेटस की बात करें तो यह पहले ही दिन 6.54 गुना तक सब्सक्राइब हो चुका है. इसमें से संस्थागत निवेशक ने अपने तय कोटे को 4.08 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया है. वहीं गैर संस्थागत निवेशकों ने 11.69 गुना तक इसे सब्सक्राइब किया है. वहीं रिटेल निवेशकों की बात करें तो यह 5.42 गुना और कंपनी के कर्मचारी ने अपने हिस्से को 1.10 गुना तक सब्सक्राइब किया है. वहीं शेयरहोल्डर्स ने अपने रिजर्व कोटे को 9.30 गुना तक सब्सक्राइब किया है.

आईपीओ के डिटेल्स के बारे में जानें-

टाटा टेक्नोलॉजीज के इस आईपीओ में 24 नवंबर 2023 तक बोली लगाई जा सकती है. कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 475 से 500 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. इस आईपीओ में आपको कम से कम 30 शेयरों के लॉट को खरीदना होगा. इसके बाद शेयरों की अलॉटमेंट 27 नवंबर, 2023 को की जाएगी. वहीं शेयरों की लिस्टिंग 29 नवंबर 2023 को BSE और NSE पर होगी. यह आईपीओ पूरी तरीके से ऑफर फॉर सेल के जरिए लाया गया है और इसमें एक भी फ्रेश शेयर जारी नहीं किए गए है.

ये भी पढ़ें-

Life Certificate: करीब है 30 नवंबर की तारीख! डेडलाइन खत्म होने से पहले पेंशनर्स निपटा लें यह काम, वरना पेंशन मिलने में होगी दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget