एक्सप्लोरर

Tata Sky IPO Update: IPO बाजार होगा गुलजार! टाटा टेक्नोलॉजीज के अलावा आ सकता है टाटा स्काई का भी आईपीओ?

Tata Sky IPO News: आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को टाटा समूह की कंपनियों के आईपीओ में निवेश का बड़ा मौका मिल सकता है. टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ टाटा स्काई का आईपीओ भी टाटा समूह लेकर आ सकती है. 

Tata Sky IPO Likely: टाटा समूह ( Tata Group) की डीटीएच (Direct To Home) कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) भी आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी में है. टाटा स्काई में  Disney समेत कई निवेशित कंपनियां अपना स्टेक बेचना चाहती हैं. माना जा रहा है कि इसके लिए आईपीओ लाने पर विचार किया जा रहा है. ये कंपनियां आईपीओ रूट के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेच सकती हैं. हालांकि कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी (SEBI) के पास अब तक ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल नहीं किया है. आपको बता दें टाटा समूह की टाटा स्काई सैटेलाइट टेलीविजन बिजनेस ( Satellite Television Business) में मौजूद है. 

आपको बता दें 2004 के बाद टाटा समूह की ओर से किसी भी कंपनी का आईपीओ नहीं आया है. यानि टाटा समूह की किसी कंपनी का आईपीओ आये 18 साल हो चुके हैं. आपको बता दें 2004 में करीब 18 साल पहले देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कसंलटेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ आया था. टीसीएस ने आईपीओ के जरिए 5500 करोड़ रुपये जुटाये थे. 

बहरहाल  टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ( Tata Technologies) भी आईपीओ लाने की तैयारी में है. प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज से जुड़ी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी ने आईपीओ लाने के लिए जरुरी प्रारम्भिक कदम उठाना शुरू कर दिया है. मतलब साफ है कि अगर टाटा मोटर्स की योजना सफल रही तो 2004 में टीसीएस के आईपीओ ( TCS IPO) के बाद टाटा समूह की ओर से लाया गया ये पहला आईपीओ होगा. टाटा मोटर्स ( Tata Motors) के 2022 के सलाना रिपोर्ट के मुताबिक टाटा टेक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की 74 फीसदी हिस्सेदारी है.

यानि आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को टाटा समूह की कंपनियों के आईपीओ में निवेश का बड़ा मौका मिल सकता है. टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ टाटा स्काई का आईपीओ भी टाटा समूह लेकर आ सकती है. 

ये भी पढ़ें 

Tata Technologies IPO: टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज IPO लाने की तैयारी में, TCS के बाद समूह का पहला IPO!

Bharat FIH IPO: Xiaomi और नोकिया के लिए मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली Bharat FIH लेकर आ रही 5,000 करोड़ रुपये का IPO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget