एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव के बीच शेयर बाजार ने लगाई छलांग, 80000 के पार गया सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

Stock Market 28 April Today: शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था. उसकी वजह है टैरिफ पर ट्रंप की नरमी और रूस-चीन के बाच व्यापारित तनाव में कमी के संकेत ने निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने का काम किया है.

Stock Market 28 April Today: जम्मू कश्मीर पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हमला और उसके चलते भारत-पाकिस्तान रिश्तों में बढ़े तनाव की वजह से पिछले हफ्ते के आखिरी दो कारोबारी दिवस पर बाजार में गिरावट दिखी थी. लेकिन 28 अप्रैल यानी सोमवार को वैश्विक तेजी के बीच स्टॉक मार्केट ग्रीन जोन में खुला है. सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेंसेक्स में 327.74 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त हुई और ये 79,540.27 पर आ गया. उसके बाद सुबह 10.15 मिनट पर सेंसेक्स 849.30 की बढ़त के साथ सेंसेक्स 80,061.30 के स्तर पर पहुंच गया.

जबकि शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 भी 77.70 अंक या 0.32% की तेजी के साथ 24,152.20 के स्तर पर खुला और 237.10 की उछाल के साथ 24,276.45 के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले, शुक्रवार 25 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 588.90 प्वाइंट यानी 0.74 प्रतिशत फिसलकर 79,212.53 पर आ गया था तो वहीं निफ्टी 207.35 अंक नीचे गिरकर 24,039.35 पर बंद हुआ था.

 दलाल स्ट्रीट में तेजी के दौर की एक बड़ी वजह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम और अन्य प्रमुख शेयरों जैसे हैवीवेट शेयरों में मजबूत लाभ से बढ़ावा मिल रहा है. प्रमुख बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनियों के शेयर भी तेजी से बढ़े, जिससे बाजार की ऊपर की ओर गति को और बल मिला।.

स्टॉक मार्केट में बढ़त

अगर वैश्विक बाजारों की बात करें तो सोमवार को गिफ्ट निफ्टी 24,232 के करीब कारोबार कर रहा है, जो पिछले सत्र के निफ्टी फ्यूचर्स क्लोज के मुकाबले 93 प्वाइंट्स का प्रीमियम जाहिर कर रहा है. अमेरिकी बाजार में भी तेजी देखी गई. MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.1 फीसदी चढ़ा जबकि जापान के निक्केई में 22 अंक यानी 0.82 प्रतिशत का बढ़त दिखी. तो वहीं दक्षिण कोरिया को कोस्पी में 0.32 फीसदी का इजाफा दिखा.

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था. उसकी वजह है टैरिफ पर ट्रंप की नरमी और रूस-चीन के बाच व्यापारित तनाव में कमी के संकेत ने निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने का काम किया है.

RIL के शानदार नतीजे

आरआईएल के आए नतीजे से पता चला है कि इसका प्रॉफिट बढ़कर 19,407 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि रिटेल और जियो का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा. इस साल यानी 2025 में ऐसी पहली भारतीय कंपनी बन गई है जिसने 10 लाख करोड़ का नेटवर्थ पार किया है. जबकि ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा भी 14 प्रतिशत बढ़ गया है. इसकी रिवेन्यू में भी करीब 5 फीसदी की उछाल देखने को मिला है.

आरबीएल बैंक का चौथी तिमाही करीब 80 प्रतिशत मुनाफा कम हो गया और ब्याज से कमाई में भी 2 फीसदी की कमी आयी है. जबकि, आईडीएएफसी फर्स्ट बैंक के नतीजे भी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे.  

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या अक्षय तृतीया पर खुला है स्टॉक मार्केट? चेक करें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी
Bank Holiday Alert: अगर बैंक जाने का प्लान है तो पहले जान लें यह जरूरी अपडेट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक...
अगर बैंक जाने का प्लान है तो पहले जान लें यह जरूरी अपडेट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक...
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...
Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget