एक्सप्लोरर

टैरिफ की डबल मार से आहत भारतीय बाजार, 300 अंक लुढ़का सेंसेक्स, इन शेयरों का हुआ सबसे बुरा हाल

Stock market News: गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से होने वाले निर्यात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के ऐलान के बावजूद भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ.

Stock market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ से भारतीय बाजार में निराशा का माहौल देखा जा सकता है. लगातार दूसरे दिन और सप्ताह के पांचवें व अंतिम कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 300 अंक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 24,550 के स्तर पर आ गया. भारती एयरटेल के शेयरों में 3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

ब्रोकिंग फर्म जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी.के. विजय कुमार का कहना है कि बाजार में घबराहट की संभावना न के बराबर है. हालांकि, भविष्य में बाजार में कमजोरी जरूर जारी रह सकती है. उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता इस समय काफी अधिक है, लिहाजा निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए. उनका मानना है कि कैपिटल गुड्स, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, होटल, सीमेंट, फाइनेंशियल और बैंकिंग सेक्टर में मजबूती बनी रहेगी.

एक दिन पहले बढ़त के साथ बंद बाजार

एक दिन पहले, गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से होने वाले निर्यात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के ऐलान के बावजूद भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स, जो 30 शेयरों पर आधारित है, दिन के निचले स्तर से लगभग 926 अंक उछलकर अंत में 79.27 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,623.26 अंक पर बंद हुआ.

वहीं, एनएसई निफ्टी, जो 50 प्रमुख शेयरों पर आधारित है, 21.95 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,596.15 अंक पर बंद हुआ. गौरतलब है कि अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ के अलावा, रूस से कच्चे तेल के आयात को लेकर भी 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है. यानी कुल मिलाकर भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क का बोझ डाला गया है.

वैश्विक बाजार का हाल:

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.18 प्रतिशत ऊपर चढ़ा, जबकि ब्रॉडर टॉपिक्स इंडेक्स 1.42 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड स्तर 30,371.78 पर पहुंच गया. इसके साथ ही, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.29 प्रतिशत चढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.59 प्रतिशत गिर गया.

वहीं, अमेरिकी बाजार में वॉल स्ट्रीट पर गुरुवार को कारोबार का मिला-जुला रुख रहा. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.50 प्रतिशत नीचे बंद हुआ, जबकि ब्रॉडर S&P 500 इंडेक्स करीब 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अमेरिका से 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने रूस से खरीदारी पर लगाया ब्रेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget