एक्सप्लोरर

ट्रंप की टैरिफ वॉर्निंग से अलर्ट बाजार, 158 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 25500 के नीचे, इन स्टॉक्स में गिरावट

Stock Market News: राष्ट्रपति ट्रंप ने ये ऐलान कर दिया है कि टैरिफ की समय सीमा 1 अगस्त के आगे नहीं बढ़ेगी. साथ ही ब्रिक्स देशों के ऊपर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के भी संकेत दिए हैं. इस बीच वॉल स्ट्रीट पर इसका असर साफ दिखा.

Stock Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से तांबा और फार्मास्युटिकल्स पर 50 से 200 प्रतिशत तक भारी-भरकम टैरिफ वॉर्निंग के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन जहां एक तरफ अमेरिकी बाजार पर जबरदस्त दबाव दिखा तो वहीं दूसरी तरफ घरेलू बाजार में भी आज गिरावट का रुख दिख रहा है. आईटी, मेटल और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट के चलते बाजार खुलते ही बुधवार 9 जुलाई 2025 को बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 158.94 प्वाइंट नीचे फिसला कर 83,553.57 पर खुला है. वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 41.70 अंक नीचे जाकर 25,480.80 पर कारोबार कर रहा है.

जियोजित इन्वेस्टमेंट के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार का कहना है कि वैश्विक बाजार का इस वक्त सबसे बड़ा रुझान ये है कि वे मौजूदा टैरफ को लेकर उठ रही बातों की अनदेखी कर रहा है और अभी और स्पष्टता का इंतजार कर रहा है.

आईटी, मेटल और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट

आज जिन स्टॉक्स में गिरावट आयी है, उनमें आईसीआईसीआई बैंक 0.88 प्रतिशत और टाटा स्टील 0.86 प्रतिशत लुढ़का. एचसीएल टेक्नोलॉजिज 0.76 प्रतिशत, लार्सन एंड टर्बो 0.68 प्रतिशत और इन्फोसिस 0.55 प्रतिशत नीचे गिर गया.

जबकि टॉप 5 गेनर्स में एशियन पेंट्स के शेयर 1.70 प्रतिशत ऊपर चढ़ा. हिन्दुस्तान यूनिलिवर 1.01 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.52 प्रतिशत, टाइटन 0.41 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस 0.40 प्रतिशत उछला है.

टैरिफ वॉर्निंग से गिरावट

राष्ट्रपति ट्रंप ने ये ऐलान कर दिया है कि टैरिफ की समय सीमा 1 अगस्त के आगे नहीं बढ़ेगी. साथ ही ब्रिक्स देशों के ऊपर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के भी संकेत दिए हैं. इस बीच वॉल स्ट्रीट पर इसका असर साफ दिखा. एसएंडपी 500 इंडेक्स जहां 0.07 प्रतिशत लुढ़ककर 6,225.52 पर बंद हुआ तो वहीं नैस्डैक कंपोजिट 0.03 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 20,418.46 पर आ गया.

जबकि डाउ जोन्स में 0.37 प्रतिशत की गिरावट आयी और ये 44,240.75 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं अगर एशयाई बाजार की बात करें तो थोड़ी तेजी दिखी. यहां पर टॉपिक्स इंडेक्स में 0.19 प्रतिशत का इजाफा दिखधा तो वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.19 प्रतिशत उछला. जबकि ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200, 0.59 प्रतिशत नीचे गिर गया.

ट्रंप टैरिफ से तांबा को बड़ा झटका

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने तांबा के ऊपर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही, उन्होंने फार्मास्युटिकल्स के अमेरिका में आयात पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक से डेढ़ साल का समय दिया है.

ये भी पढ़ें: टैरिफ वॉर तेज: कॉपर पर 50%, फार्मा पर 200%, BRICS देशों पर एडिशनल टैरिफ की ट्रंप की धमकी से दबाव में US मार्केट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जय श्रीराम लिखकर लगाया भेड़ का इमोजी, किसकी हरकत पर भड़के हर्ष गोयनका? बोले- धार्मिक गाली...
जय श्रीराम लिखकर लगाया भेड़ का इमोजी, किसकी हरकत पर भड़के हर्ष गोयनका? बोले- धार्मिक गाली...
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
Real Estate: रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी, टॉप 10 में कौन-कौन?
रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी, टॉप 10 में कौन-कौन?
8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!
8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget