एक्सप्लोरर

टैरिफ समय-सीमा में बदलाव के ट्रंप के फैसले के बीच फिसला बाजार, 100 अंक लुढ़का संसेक्स, निफ्टी 24450 के पास

Stock Market News: इस महीने कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आ रहे हैं, जिसका सीधे तौर पर शेयर बाजार पर असर देखने को मिलेगा. 16 जुलाई को टेक महिन्द्रा, 14 जुलाई को एचसीएल टेक और 11 जुलाई को डीमार्ट अपने तिमाही नतीजे का ऐलान करेगी.

Stock Market Today: अमेरिका की तरफ से टैरिफ की नई दरों के समय-सीमा में बदलाव के ऐलान के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन वैश्विक बाजार से लेकर डोमेस्टिक मार्केट तक आज गिरावट का दौर है. सोमवार 7 जुलाई 20025 को बाजार खुलते ही बीएसई पर 30 अंकों वाल सेंसेक्स 100 प्वाइंट नीचे गिर गया तो वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24450 के आसपास कारोबार कर रहा है. 

इधर, इंडसइंड बैंक ने पहली तिमाही के लिए कमजोर कारोबार अपडेट पेश किए. इसके बैंक लोन और डिपॉजिट दोनों में ही सालाना आधार पर 3 प्रतिशत से भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. जबकि अगर बैंक ऑफ इंडिया की बात करे तो उसका लोन 11 प्रतिशत और घरेलू डिपॉजिट 10 प्रतिशत बढ़ा है.

इन स्टॉक्स में तेजी

आज जिन स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है, उनमें गोदरेज कंज्यूमर के प्रोडक्ट्स 5 प्रतिशत उछले, बोरोसिल रेन्यूएबल्स का स्टॉक भी 4 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है. एफएमसीजी के स्टॉक्स में भी मजबूती देखी जा रही है. डाबर और गोदरेज कंज्यूमर के स्टॉक में 4 से 5 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है. जबकि एचयूएल भी 2 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है.

एशियाई बाजार में गिरावट

एशियाई बाजार में गिरावट का दौरा रहा तो वहीं अमेरिकी बाजार भी फिसलता नजर आया. जापान का निक्केई 0.26 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी0.48 तक नीचे आ गया. ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 हालांकि स्थिर रहा. जबकि नैस्डेक 100 फ्यूचर्स में 0.42 प्रतिशत की गिरावट आयी. इसी तरह से डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूजर्स भी 0.32 प्रतिशत गिर गया. एसएंडपी 500 में भी 0.39 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

इस महीने कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आ रहे हैं, जिसका सीधे तौर पर शेयर बाजार पर असर देखने को मिलेगा. 16 जुलाई को टेक महिन्द्रा, 14 जुलाई को एचसीएल टेक और 11 जुलाई को डीमार्ट अपने तिमाही नतीजे का ऐलान करेगी.

क्रूड ऑयल में 1 प्रतिशत की गिरावट

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाने की समय सीमा में बदलाव किया है. अमेरिकी सरकार में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के साथ जिन देशों ने ट्रेड डील नहीं की है, उसके ऊपर 1 अगस्त से नई टैरिफ की दरें लगाई जाएंगी. इधर, ओपेक+ देशों की तरफ से क्रूड ऑयल के उत्पादन बढ़ाने की मंजूरी के बाद इसके भाव में एक प्रतिशत की गिरावट आयी है. कच्चा तेल अब रोजाना 5.48 लाख बैरल से भी ज्यादा का उत्पादन होगा.

ये भी पढ़ें: देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी, जानें कितने नंबर पर अडानी और टॉप-10 में किसका जुड़ा नया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget